फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस: ड्रग्स मामले में दाखिल होंगी नई याचिकाएं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने बदला नजारा

Fri, 30 Oct 2020 08:23 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 30 Oct 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case Supreme Court new decision for NDPS act made bollywood happy
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मादक पदार्थों की तस्करी और उनकी रोकथाम के लिए देश में काम करने वाली एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई कुछ अफसरों के कथित रूप से सारे किए धरे पर सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले ने पानी फेर दिया है। इन अफसरों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ नामचीन लोगों को अपने दफ्तर में बुलाकर जिन सबूतों के आधार पर परेड कराई थी, उन सबूतों को सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने इस फैसले से राहत की सांस ली है।

sushant singh rajput case Supreme Court new decision for NDPS act made bollywood happy
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले में सीबीआई के दखल देने के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन और इनकी तस्करी का मामला जुड़ गया था। सुशांत की करीबी दोस्त रिया राजपूत, उनके भाई और तमाम और लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इनमें से जिन आरोपियों के पास से नशीले पदार्थों की बरामदगी दिखाई, वे अभी हिरासत में हैं लेकिन जिनको सिर्फ दूसरे के कहने भर पर गिरफ्तार कर लिया गया, वे जमानत पर छूट चुके हैं, जिनमें रिया चक्रवर्ती भी शामिल है।

sushant singh rajput case Supreme Court new decision for NDPS act made bollywood happy
सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: saraalikhan95, deepikapadukone, shraddhakapoor

किसी आरोपी के एनसीबी के सामने किसी दूसरे के बारे में कुछ कह देने भर से ही अब तक दूसरे को आरोपित मान लिया जाता रहा है। इसी आधार पर एनसीबी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय के कुछ अधिकारियों ने दीपिका पादुकोण से लेकर सारा अली खान तक और भी न जाने कितने लोगों को अपने दफ्तर हाजिर होने का हुक्म सुनाया। दूसरे शहरों से भाग भागकर लोग एनसीबी के दरबार में हाजिर हुए लेकिन सबूत किसी के खिलाफ कुछ नहीं निकला। इसके बाद कुछ बड़े सितारों के नाम भी इसमें उछाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case Supreme Court new decision for NDPS act made bollywood happy
करण जौहर - फोटो : फाइल

नामी गिरामी फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ काम कर चुके एक कर्मचारी ने तो बाकायदा सुनवाई के दौरान ही एनसीबी अफसरों पर आरोप लगा दिया कि उस पर करण जौहर का नाम लेने का दबाव बनाया जा रहा है। दीपिका का नाम भी बार बार उनकी मैनेजर के साथ उछल रहा है जबकि दीपिका के करीबी कहते हैं कि मैनेजर के कार्यों के लिए कोई सितारा कैसे दोषी हो सकता है और जब भी करिश्मा का नाम सामने आता है, दीपिका का नाम एक साजिश के तहत खबरों में उछाल दिया जाता है।

विज्ञापन
sushant singh rajput case Supreme Court new decision for NDPS act made bollywood happy
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : फाइल

लेकिन, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का ये सारा तनाव सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ के गुरुवार को आए फैसले के बाद काफी कुछ कम हो गया है। न्यायालय ने साफ कहा कि किसी जांच एजेंसी के अधिकारी के सामने दिए गए किसी आरोपित के बयान का कोई कानूनी आधार नहीं है और इसे किसी दूसरे आरोपित के खिलाफ सबूत के तौर पर उपयोग नहीं किया जा सकता। मुंबई की एनसीबी टीम अपनी सारी पूछताछ इसी आधार पर करती रही है और सितारों को अपने दरबार में हाजिरी देने का फरमान भी वह इसी आधार पर देती रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed