बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े एक महीने से ज्यादा हो गया है, उन्होंने आत्महत्या किस कारण से की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारे और देश के राजनेता उनकी मौत की सीबीआई से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत का परिवार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में अभिनेता शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय दिलाने वाली मुहिम से खुद को अलग करने की बात कही है।
सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग से खुद को दूर करना चाहते थे शेखर सुमन, इस वजह से बदल लिया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल जब से सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है, तब से बॉलीवुड के कई सितारे और राजनेता उनकी मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनके परिवार से संपर्क कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। शेखर सुमन भी ट्विटर के जरिए सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार मुहिम छेड़े हुए थे, लेकिन अब सुशांत की मौत की सीबीआई जांच मुहिम से शेखर सुमन ने खुद को अलग कर लिया है। हालांकि कुछ ही देर बार शेखर ने अपना फैसला भी बदल दिया।
इस बात की जानकारी खुद शेखर सुमन ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'उन सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने इस मुहिम में मेरी आवाज को मजबूत बनाया है, लेकिन अब मुझे इस मामले में पीछे हटने की आज्ञा दें। इस मामले में परिवार बिल्कुल चुप है, यह बात मुझे असहज कर रही है। मुझे लगता है कि शांत रहना उनका हक है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए।'
Dear all,Thank you for making my voice strong all this while.Allow me to plz take a backseat now.since the family is completely silent on this,it's making me very uncomfortable to go on.i guess its their prerogative and we all shld respect that.
हालांकि इस ट्वीट के बाद शेखर सुमन ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने ठीक इसके विपरीत बात कही है। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मैंने दोबारा सोचा और मुझे महसूस हुआ कि मैं ऐसे सभी की भावनाओं को आहत नहीं कर सकता। मुझे यह लड़ाई लड़नी होगी, क्या हुआ अगर परिवार साथ नहीं आता, सुशांत पब्लिक फिगर थे और हम उनके लिए लड़ रहे हैं।' I thought about it again and i realized i can't let down the emotions of so many ppl..i will have to continue leading the fight from the https://t.co/uc40yiZG5Z wat if the family is not coming forward..Sushant was a public figure and we are fighting for him.
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) July 15, 2020
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून को मुंबई स्थिति अपने घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत ने फैंस और कई बॉलीवुड सितारों को हिलाकर रख दिया था। वहीं बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद होना बताया था, लेकिल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैं। वहीं उनकी मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग भी हो रही है।
पढ़ें: अस्पतालों में बेड की कमी को लेकर आलिया की मां सोनी का फूटा गुस्सा, ऐसी की महाराष्ट्र सरकार की आलोचना

कमेंट
कमेंट X