{"_id":"5c7cdd13bdec2211a00c9245","slug":"sushant-singh-rajput-celebrate-shraddha-kapoor-32nd-birthday-on-the-set-of-chhichhore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे पर श्रद्धा ने फैंस को दिया सरप्राइज, सुशांत समेत पूरी स्टारकास्ट के साथ भी मिल कर काटा केक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बर्थडे पर श्रद्धा ने फैंस को दिया सरप्राइज, सुशांत समेत पूरी स्टारकास्ट के साथ भी मिल कर काटा केक
Mon, 04 Mar 2019 01:48 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Shraddha Kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने 3 मार्च को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों और अभिनेत्री के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी। जन्मदिन के दिन श्रद्धा कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। श्रद्धा को एयरपोर्ट पर उनके फैन ने ऐसा सरप्राइज दिया जिसे देखकर श्रद्धा काफी इमोशनल हो गईं।
Sushant Singh Rajput Shraddha Kapoor
- फोटो : social media
श्रद्धा को एयरपोर्ट पर देखते ही फैंस की भीड़ लग गई। इस दौरान एक फैन केक लेकर आया। फैन के इस सरप्राइज को देखकर श्रद्धा बहुत खुश हो गईं। श्रद्धा ने एयरपोर्ट पर ही केक काटा जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं। इसके अलावा श्रद्धा कपूर ने अपना बर्थडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी सेलिब्रेट किया। श्रद्धा और सुशांत 'छिछोरे' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
shraddha kapoor
- फोटो : social media
शूटिंग के दौरान सुशांत ने श्रद्धा का सेट पर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट और क्रू मेंबर भी मौजूद थे। 'छिछोरे' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। जन्मदिन सेलिब्रेट करती हुई श्रद्धा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Shraddha Kapoor
- फोटो : social media
1989 को मुंबई में जन्मीं श्रद्धा हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। लेकिन आशिकी-2 फिल्म से श्रद्धा ने दर्शकों को बीच अपनी खास जगह बना ली। श्रद्धा कपूर आखिरी बार शाहिद कपूर के साथ 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म में नजर आई थीं। फिलहाल श्रद्धा के पास इस वक्त 4 बड़े बजट की फिल्में हैं।
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Shraddha Kapoor
- फोटो : social media
इन फिल्मों में प्रभास की 'साहो' और दूसरी 'स्ट्रीट डांसर 3डी इन लंदन', 'छिछोरे' और एक बायोपिक शामिल है। इस फिल्म में श्रद्धा के अपोजिट वरुण धवन लीड रोल में हैं। वहीं श्रद्धा सायना नेहवाल की बायोपिक भी कर रही हैं। बायोपिक की तैयारियों में श्रद्धा कपूर जुट गई हैं। पूर्व दिग्गज भारतीय शटलर और साइना नेहवाल के कोच पुलेला गोपीचंद के साथ वो कोर्ट में पसीना बहाते भी दिख चुकी हैं।