फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के घर जाकर भावुक हुए दोस्त संदीप सिंह, कहा- 'तुमने मुझे अकेला छोड़ दिया'

Thu, 18 Jun 2020 12:12 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 18 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Sandip Singh Share Emotional Note and Unseen Pics With Ankita Lokhande
संदीप सिंह, अंकिता लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय हुए निधन की खबर से अभी तक उनके दोस्त और चाहने वाले उबर नहीं पाए हैं। उनसे जुड़े उनके दोस्त और फैंस लगातार उनके जाने के बाद अपना दुख बयां कर रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत के दोस्त संदीप सिंह उनके घर पहुंचे थे। वहां जाने के बाद उन्होंने जो कुछ भी महसूस किया वो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

Sushant Singh Rajput Close Friend Sandip Singh Share Emotional Note and Unseen Pics With Ankita Lokhande
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर संदीप सिंह मंगलवार को अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत के बांद्रा स्थित घर में गए थे। इससे पहले वे सोमवार के दिन भी वो सुशांत के घर पर गए थे। सुशांत के घर तो संदीप पहले भी जा चुके थे। लेकिन सुशांत के गुजर जाने के बाद जब पहली बार गए तो उन्हें भी अजीब सा खालीपन महसूस हुआ।

Sushant Singh Rajput Close Friend Sandip Singh Share Emotional Note and Unseen Pics With Ankita Lokhande
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

संदीप ने सुशांत के घर से आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए सुशांत के साथ की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ संदीप ने भावुक कर देने वाली बातें भी लिखीं। संदीप ने पोस्ट में लिखा, 'भाई जब तुम्हारे घर में एंट्री की तो वहां तुम मुझे गले लगाने के लिए नहीं थे। वहां कोई मस्ती और हंसी नहीं थी। आपके साथ 10 साल का भाईचारा रहा और आपके इस कदम ने मुझे हिलाकर रख दिया है। मैं टूट गया हूं और निशब्द हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Today when I entered your house bhai there was no hug, no masti and laughter.... 10 yrs of brotherhood with you and you left me shocked, broken and speechless...all our memories all those love filled moments we spent as a family will now forever haunt me. You promised me that you will be the first actor in my directorial debut, you said we are both Bihari and hence we have to rule this industry together. You broke all your promises today...You betrayed me my brother...you have left me alone @sushantsinghrajput

A post shared by Sandip Ssingh (@officialsandipssingh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Sandip Singh Share Emotional Note and Unseen Pics With Ankita Lokhande
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

आगे संदीप लिखते हैं, 'हमारी सभी यादें, वे प्यार भरे पल, जो हमने एक परिवार के तौर पर साथ बिताए थे। अब उन पलों को हमेशा खोजा करूंगा। आपने मुझसे वादा किया था कि मेरे डायरेक्टोरियल डेब्यू में काम करने वाले आप पहले एक्टर होंगे। आपने कहा था कि हम दोनों बिहारी हैं, इसलिए हमें साथ में इंडस्ट्री पर राज करना है। आपने सारे वादे तोड़ दिए हैं। आपने मुझे धोखा दिया है। आपने मुझे अकेला छोड़ दिया है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Close Friend Sandip Singh Share Emotional Note and Unseen Pics With Ankita Lokhande
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता। सुशांत के कमरे से कुछ दवाइयां और पेपर्स मिले हैं। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि सुशांत कई महीनों से डिप्रेशन में थे और इसी के चलते उन्होंने ये कदम उठाया है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त ने किया दावा, अभिनेता ने रविवार सुबह 9.15 बजे चेक किया था मैसेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed