फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सुनकर सदमे में परिवार, पिता भी कुछ बोलने की हालत में नहीं

Sun, 14 Jun 2020 06:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 14 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commit Suicide Chhichhore actor family and father reaction after his death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, हर किसी को बड़ा झटका लगा है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाता रहा है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। सुशांत सिंह राजपूत का परिवार सदमे में है।

Sushant Singh Rajput commit Suicide Chhichhore actor family and father reaction after his death
सुशांत सिंह राजपूत का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत पटना, बिहार के रहने वाले थे। वह मुंबई में परिवार से दूर अकेले रहते थे। वहीं पटना में बेटे की खबर सुनकर उनके पिता सदमे में है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता के. के. सिंह पटना में ही रहते हैं। उन्हें फोन के जरिए बेटे की मौत के बारे में पता चला है जिसके बाद से वह बोलने की हालत में नहीं हैं। उनके घर में मौजूद अन्य सदस्य भी सदमे में हैं।  

Sushant Singh Rajput commit Suicide Chhichhore actor family and father reaction after his death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सुशांत के आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उनके आत्महत्या की जानकारी सुशांत सिंह राजपूत के नौकर ने दी। इसके बाद पुलिस ने नौकर और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commit Suicide Chhichhore actor family and father reaction after his death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अभिनय की शुरुआत टेलीविजन की दुनिया से की थी। वह साल 2008 टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले पवित्र रिश्ता सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अंकिता लोखंडे मुख्य भूमिका में थीं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput commit Suicide Chhichhore actor family and father reaction after his death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों की बात करें तो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म काई पो छे थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद वह डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे जैसे कई शानदार फिल्मों में नजर आए। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत ने इस फिल्म में सिखाया था 'सक्सेस' और 'फेलियर' में अंतर, पढ़ें उनकी फिल्मों के 10 शानदार डायलॉग्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed