बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। उन्होंने खुदकुशी क्यों की यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से खास छाप छोड़ी थी। वहीं केवल सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने खुदकुशी कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत से पहले इन सितारों ने भी की थी आत्महत्या, हैरान रह गए थे सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान
जिया खान बॉलीवुड फिल्म 'निशब्द' और 'गजनी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। अपनी मौत से पहले जिया खान अभिनेता सूरज पंचोली को डेट करने की वजह से चर्चा में थीं। जिया ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था।
प्रत्युषा बनर्जी
यह छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं। प्रत्युषा बनर्जी 'बालिका वधू', 'हम हैं ना' और 'रक्त संबंध' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी थीं। वह मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या की थी। हालांकि प्रत्युषा को अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
रविशंकर आलोक
यह बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर थे। रविशंकर आलोक ने नाना पाटेकर की फिल्म 'अब तक छप्पन' के लिए भी काम किया था। उन्होंने एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं रविशंकर के भाई का कहना था कि, वह लंबे वक्त से काम न मिलने की वजह से वह परेशान चल रहे थे।
राहुल दीक्षित
छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता राहुल दीक्षित ने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। जयपुर के रहने वाले 28 साल के राहुल मुंबई में रहते थे। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।
Sushant Singh Rajput suicide: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड से हैरान हुए फैंस, सोशल मीडिया पर इस तरह दे रहे श्रद्धांजलि