अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की ओर चली गई है। बीते रविवार को दिवंगत अभिनेता के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। वहीं एफआईआर होने के बाद रिया चक्रवर्ती पर कई फिल्मी सितारे अपनी प्रतिक्रिया भी दे चुके हैं। अब अभिनेत्री कंगना रनौत के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता अध्ययन सुमन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिया चक्रवर्ती पर कंगना रनौत के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड ने निकाला गुस्सा, कहा- 'तुम भाग सकती हो, थक कर मर जाओगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे उनके पक्ष-विपक्ष में सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय दे रहे हैं। वहीं अभिनेता अध्ययन सुमन ने सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की आलोचना की है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि जल्द ही रिया चक्रवर्ती की असलियत सामने आने वाली है।
अध्ययन सुमन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'रिया चक्रवर्ती तुम्हारी सच्चाई जल्द सामने आएगी। तुम भाग सकती हो लेकिन तुम थक कर मर जाओगी। मुझे पता है कि गलत लोगों के साथ जुड़ना कितना डरावना है। यह बहुत खतरनाक होता है।' रिया चक्रवर्ती के लिए अध्ययन सुमन का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
#RheaChakraborthy your “rheality” will be out soon ! You can run but you will die tired ! #SushantTruthNow #SushantRheaTwist I know how scary it is to get involved with wrong people ! It’s horrific !
अध्ययन सुमन के अलावा अन्य फिल्मी सितारे भी रिया चक्रवर्ती पर अपनी राय दे चुके है। आपको बता दें कि रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज की थी। जिसमें उन्होंने रिया कपूर और उनके परिवार पर सुशांत सिंह राजपूत को मानसिक तौर पर बीमार करने से लेकर पैसे हड़पने तक के आरोप लगाए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती उनके बेटे को मानसिक तौर पर बीमार रहने की दवाइयां दे रही थीं। साथ ही उन्हें ब्लैकमेल भी कर रही थीं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित किराये के मकान में मिला था। उनकी मौते के बारे में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। साथ ही अभिनेता की मौत की जांच सीबीआई से भी करवाने की भी मांग हो रही है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के सीए ने अभिनेता के बैंक खातों की दी जानकारी, कहा- 'उनकी आय एक साल से कम हो गई थी'