फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तंगहाली की खबरों पर बोलीं यह वरिष्ठ अभिनेत्री, 'दान से नहीं बल्कि काम से पैसा चाहिए'

Fri, 31 Jul 2020 12:21 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jul 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
surekha sikri on financial help she said want work rather than donations
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया

वरिष्ठ अभिनेत्री सुरेखा सीकरी अपने बारे में फैलाई जा रही तंगहाली की खबरों से बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि वह बेशक कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई बेरोजगारी के चलते खालीपन से जूझ रही हैं लेकिन वह पैसे के लिए किसी के सामने भीख नहीं मांग रहीं। उन्होंने बताया है कि उनके पास उनके दोस्तों की तरफ से आर्थिक रूप से सहायता करने कई ऑफर आए हैं लेकिन वह अपना खर्चा आत्मसम्मान के साथ कमा कर चलाना चाहती हैं।

surekha sikri on financial help she said want work rather than donations
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेखा को तमस, मम्मो और बधाई हो जैसी फिल्मों में शानदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। इसके लिए वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। वह कहती हैं, 'मैं लोगों के बीच में अपना कोई गलत प्रभाव नहीं छोड़ना चाहती जिससे लोग कहें कि मैं पैसों के लिए भीख मांग रही हूं। मैं किसी से कोई दान नहीं चाहती। बेशक मेरे पास मेरे कुछ दोस्त मदद के लिए तैयार हैं। वह बहुत दयालु हैं, इसके लिए मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं। लेकिन, मैंने उनसे कुछ लिया नहीं। मैं चाहती हूं कि मुझे कुछ काम दो तो मैं सम्मान पूर्वक अपना घर चला सकूं।'

surekha sikri on financial help she said want work rather than donations
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के बाद शुरू हुई शूटिंग में नए दिशा निर्देशों में 65 साल से ऊपर के कलाकारों को शूटिंग करने की इजाजत नहीं दी गई है। इस पर आवाज उठाने के बाद सुरेखा के पास कुछ विज्ञापन फिल्मों के ऑफर आए हैं। वह बताती हैं, 'अभी कुछ फाइनल नहीं किया गया है और यह मेरे लिए काफी भी नहीं हैं। मुझे और ज्यादा काम की जरूरत है जिससे कि मैं अपने दवाइयों के खर्च और दूसरे खर्चों को उठा सकूं। मुझे लगता है कि निर्माता फिलहाल जोखिम उठाने के लिए तैयार नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
surekha sikri on financial help she said want work rather than donations
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2018 में सुरेखा को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था जिससे कि वह आंशिक रूप से लकवे का शिकार हो गई थीं। हालांकि, वह धीरे धीरे ठीक हो रही हैं लेकिन हर महीने का उनका खर्चा लगभग दो लाख रुपये होता है इसलिए वह थोड़ी आर्थिक समस्याओं से गुजर रही हैं। 

विज्ञापन
surekha sikri on financial help she said want work rather than donations
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया

सुरेखा कहती हैं, 'इस महामारी ने चीजों को बहुत बुरा कर दिया है। वैसे अगर 65 साल से ऊपर के राजनीतिज्ञ और नौकरशाह काम कर सकते हैं तो कलाकार और तकनीशियन क्यों नहीं? हम भी तंगहाली से गुजर रहे हैं। इस तरह की बंदिशें हमारी परेशानियां को और ज्यादा बढ़ा रही हैं।' सुरेखा को अंतिम बार ओटीटी पर रिलीज हुई कहानियों का संकलन वाली फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में देखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed