सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार सीबीआई जांच की मांग हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद पटना पुलिस भी पूरे दमखम से जांच में जुटी हुई है। इस मामले में रिया चकवर्ती और उनके भाई से फिर से पूछताछ हो सकती है। अब इस मामले में पटना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की गई।
Sushant Singh Rajput Case: पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, सीबीआई को जांच सौंपने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक याचिका पटना हाईकोर्ट में दायर की गई है। याचिका में मामले की जांच पटना राज्य पुलिस से सीबीआई को जांच स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
Sushant Singh Rajput death case: A letter petition has been filed in Patna High Court seeking transfer of investigation from Patna State Police to the Central Bureau of Investigation (CBI). pic.twitter.com/Vmi8zwZ31V
वहीं, सुशांत के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है ताकि रिया चक्रवर्ती की तरफ से केस मुंबई ट्रांसफर किए जाने को लेकर दाखिल की गई अर्जी पर उनका पक्ष भी सुना जा सके। रिया चक्रवर्ती ने बुधवार को दायर याचिका में पटना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी मुंबई स्थानांतरित करने और बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर रोक लगाने का न्यायालय से अनुरोध किया है।
मामले की छानबीन कर रही मुंबई पुलिस पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। सुशांत के पिता के वकील का आरोप है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। वकील विकास सिंह ने कहा कि रिया पहले मुंबई पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं कर रही थीं और अब वो कह रही हैं कि मुंबई में ही इस मामले की जांच होनी चाहिए। विकास सिंह का कहना है कि मुंबई पुलिस से कोई है जो रिया चक्रवर्ती की इस मामले में मदद कर रहा है।