फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CA ने दी सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों की दी जानकारी, कहा- 'रिया चक्रवर्ती को कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई'

Fri, 31 Jul 2020 11:54 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 31 Jul 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his Chartered accountant Sandeep  Sridhar reveal his bank account details
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिनों उनके पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने खुलासा किया कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट में 17 करोड़ रुपये में से 15 करोड़ रुपये कथित तौर पर अन्य बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। 

Sushant Singh Rajput death his Chartered accountant Sandeep  Sridhar reveal his bank account details
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

अब रुपयों के इन हिसाब-किताब को लेकर सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने बड़ा खुलासा किया है। संदीप श्रीधर ने हाल ही में एक अंग्रेजी चैनल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी दी। चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने बताया कि वह पिछले एक साल से सुशांत सिंह के लिए काम कर रहे हैं और सुशांत सिंह राजपूत का परिवार उनके जिन रुपयों की बात कर रहा है वह अभिनेता के अकाउंट में थे ही नहीं। 

Sushant Singh Rajput death his Chartered accountant Sandeep  Sridhar reveal his bank account details
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

चार्टर्ड अकाउंटेंट  ने आगे बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों से रिया चक्रवर्ती या उनके परिवार के सदस्यों के खातों में एक लाख का भी लेन-देन नहीं हुआ है। उनके खाते में कुछ हजार रुपयों को छोड़कर कोई बड़ा लेन-देन नहीं है। एक बार रिया की मां ने उन्हें 33,000 रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने सुशांत सिंह राजपूत के खर्चे भी बताए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his Chartered accountant Sandeep  Sridhar reveal his bank account details
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप श्रीधर ने कहा, 'उनका ज्यादातर पैसा खरीदारी, किराए और घूमने-फिरने जैसी अन्य चीजों पर खर्च हुआ है, जो रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने एक साथ यात्रा की थी। उनके पास उतना रुपया नहीं था जितना दावा किया जा रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की आय एक साल से कम हो गई थी।' इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट संदीप श्रीधर ने और भी कई ढेर सारे खुलासे किए है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death his Chartered accountant Sandeep  Sridhar reveal his bank account details
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि बीती 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने किराए के घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की जांच शुरुआत से मुंबई पुलिस कर रही है और इसमें सुशांत से जुड़े लगभग तीन दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मुंबई पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं ना मिलने पर अब यह मामला पटना पुलिस के पास जाता दिख रही है। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के पास कहां से आए 15 करोड़, पुलिस और ईडी ने शुरू की खातों की खोजबीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed