फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने बाद पहली बार बोलीं अंकिता लोखंडे, कहा- 'डंके की चोट पर कहती हूं वो...'

Fri, 31 Jul 2020 11:32 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 31 Jul 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death case ankita lokhande first time speaks about actor
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब डेढ़ महीने बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने चुप्पी तोड़ी है। सुशांत और अंकिता सात साल तक रिलेशनशिप में थे। अब अंकिता ने कहा कि वो डंके की चोट पर कहती हैं कि सुशांत ऐसा शख्स नहीं था जो डिप्रेशन में हो सकता था। साथ ही अंकिता उन लोगों पर भी भड़कती दिखीं जो अलग अलग थ्योरी बता रहे हैं।

sushant singh rajput death case ankita lokhande first time speaks about actor
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

एक चैनल से बातचीत में अंकिता ने कहा कि 'मैंने ये जानने की कोशिश की कि कैसे 15 मिनट में सुसाइड घोषित कर दिया जाता है, कह रहे हैं सुसाइड है। फोटो, वीडियो सब लीक हो गया। पर मैं जितना सुशांत को जानती हूं वो डिप्रेस्ड शख्स नहीं था। किसी के लिए भी डिप्रेशन जैसे शब्द का इस्तेमाल करना बहुत बड़ी बात है। सुशांत ऐसा नहीं था कि किसी भी बात से परेशान हो जाए और आत्महत्या कर ले।'

sushant singh rajput death case ankita lokhande first time speaks about actor
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता कहती हैं कि 'जब ये खबर आई कि उसने आत्महत्या कर ली तो मुझे ये मानने में ही वक्त लगा। सुशांत आत्महत्या करने वालों में से नहीं था। ये कहा जाने लगा कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी वो डिप्रेशन में था। ये काफी दुखी करने वाला है कि लोग एक कहानी बना लेते हैं। अलग अलग बातें बना रहे हैं। किसी को पता भी था कि सुशांत क्या था। सब अपनी बातें लिख बोल रहे हैं। दुख होता है ये सब देखकर। जो लोग कह रहे हैं कि वो डिप्रेशन में था बता दूं कि मैं और सुशांत साथ थे हमने इससे खराब दौर देखा था, लेकिन हम दोनों उससे निकल गए। वो किसी भी बात से अपसेट हो सकता था पर डिप्रेशन में नहीं जा सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death case ankita lokhande first time speaks about actor
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता बताती हैं कि 'जब हम एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब उसने अपनी डायरी में लिखा था कि वो अगले पांच सालों में क्या क्या करना चाहता है। यकीन मानिए उसने पांच साल में वो सब हासिल भी कर लिया था जो वो चाहता था। वो एक छोटी सी जगह से आकर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा। वो बहुत सारे लोगों की प्रेरणा था।'

विज्ञापन
sushant singh rajput death case ankita lokhande first time speaks about actor
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता आगे कहती हैं कि 'वो एक बच्चे की तरह था। छोटी छोटी चीजें देखकर खुश हो जाता था। हां वो खेती करना चाहता था। वो कहता था कि अगर कुछ नहीं हो पाया तो मैं शॉर्ट फिल्म बनाया करूंगा। मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि वो डिप्रेशन में जाने वाला लड़का नहीं था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed