अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में बिहार पुलिस ने मुंबई पहुंच कर अफरा-तफरी मचा दी है। पुलिस ने यहां सुशांत के बैंक खातों में हुई गड़बड़ी को जांचने के लिए तीन बैंकों का दौरा किया। इसके अलावा पुलिस ने सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे से भी पूछताछ की है। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय और पुलिस ने इस बात की भी तफ्तीश शुरू की है कि सुशांत राजपूत के पास 15 करोड़ रुपये आए कहां से।
सुशांत सिंह राजपूत के पास कहां से आए 15 करोड़, पुलिस और ईडी ने शुरू की खातों की खोजबीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह और उनकी बहन मीतू सिंह का आरोप है कि सुशांत के बैंक खातों में से 17 में से 15 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए हैं जिनका उनके परिवार से कोई लेना देना नहीं है। इसकी जांच करने के लिए पुलिस ने सुशांत के जिन बैंकों में खाते हैं, उन तीन बैंकों का दौरा किया और वहां से सुशांत के सभी बैंक स्टेटमेंट इकट्ठे किए। इस पहलू पर तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी ध्यान दे रहा है। साथ ही उन्होंने पुलिस से पटना में दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी भी मांगी है। हालांकि, इस बारे में सुशांत के सीए का कहना है कि उनके अकाउंट में इतने पैसे थे ही नहीं तो ट्रांसफर कैसे किए जा सकते हैं?
इधर सुशांत के पिता के के सिंह ने जब सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था तो इस पर सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था 'सत्य जीतता है'। शायद सुशांत के मामले की कुछ जानकारी अंकिता को हो, इसलिए पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। हालांकि उनके साथ हुई बातचीत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में सुशांत के घर में काम करने वाले खानसामा और सफाई कर्मी पर भी आरोप लगते रहे हैं। हालांकि इनसे पूछताछ पहले हो चुकी है लेकिन फिर भी बिहार पुलिस ने भी इन नौकरों से बातचीत की है।
बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ मामला पटना स्थित राजीव नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। इस केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उनका मानना है कि बिहार में इस केस पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो सकती। हालांकि, इस याचिका के बदले में सुशांत के पिता ने भी सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि मुकदमा बिहार से ही चले। इस पूरे केस के बारे में पटना पुलिस के सुपरीटेंडेंट विनय तिवारी का कहना है कि उनकी टीम केस के सभी पहलुओं पर काम कर रही है। यह केस फिलहाल शुरुआती अवस्था में ही है।
बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने किराए के घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस की छानबीन शुरुआत से मुंबई पुलिस कर रही है और इसमें सुशांत से जुड़े लगभग तीन दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जब मुंबई पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है तो इस केस में अब पटना पुलिस की एंट्री हुई है।
पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रहे बॉलीवुड की इन पांच अभिनेत्रियों के रिश्ते, प्यार के चक्कर में गवां बैठीं करियर