फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 27 Oct 2020 08:02 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 27 Oct 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Actress Rhea Chakraborty requested the Bombay High Court to dismiss a petition filed by late actor two sisters fake medical prescription for their brother
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दो बहनों के खिलाफ याचिका दायर की है। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने वाली याचिका को खारिज करे दें। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज करवाया था। 

Sushant Singh Rajput death case Actress Rhea Chakraborty requested the Bombay High Court to dismiss a petition filed by late actor two sisters fake medical prescription for their brother
प्रियंका सिंह - फोटो : Twitter- @withoutthemind

रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड थीं। उन पर सुशांत के परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस दौरान सुशांत की बहनों ने कुछ दवाइयों के पर्चे भी साझा किए थे और रिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने यह दवाइयां सुशांत को दी थीं। इसके बाद बीते महीने रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानेशिंदे के जरिए बांद्रा पुलिस थाने में नकली मेडिकल पर्चा बनाने के आरोप में प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।

Sushant Singh Rajput death case Actress Rhea Chakraborty requested the Bombay High Court to dismiss a petition filed by late actor two sisters fake medical prescription for their brother
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : file photo

अब मंगलवार को रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकार्ट में याचिका दायर करते हुए सुशांत की दोनों बहनों की प्राथमिकी रद्द करने वाली याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा है कि उन पर गंभीर आरोप हैं और इस मामले की जांच किसकी एजेंसी द्वारा होनी बहुत जरूरी है। रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में कहा है कि प्रियंका और मीतू सिंह ने एनडीपीएस एक्ट का उल्लघंन किया है। उन्होंने कहा, 'उक्त पर्चे की दवाइयों के पांच दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हो गई, जिसमें उनकी बहन (प्रियंका) और डॉ. तरुण कुमार के इशारे पर उन्हें गैरकानूनी तरीके से दवाइयां दी गई थीं। इसलिए इसकी पूरी जांच होनी बहुत जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Actress Rhea Chakraborty requested the Bombay High Court to dismiss a petition filed by late actor two sisters fake medical prescription for their brother
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

रिया चक्रवर्ती की यह याचिका जस्टिस एस के शिंदे और एम एस कर्णिक की खंडपीठ के समक्ष पेश हुई, जिसमें सीबीआई और मुंबई पुलिस दोनों को जांच चार नवंबर तक करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने सात सितंबर को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ बांद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case Actress Rhea Chakraborty requested the Bombay High Court to dismiss a petition filed by late actor two sisters fake medical prescription for their brother
रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

आपको बता दें कि सतीश मानेशिंदे ने एफआईआर दर्ज करवाते हुए कहा था कि आठ जून को सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार के द्वारा दिवंगत अभिनेता का फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन बनवाया था। सतीश मानेशिंदे के मुताबिक डॉक्टर तरुण कुमार की प्रिस्क्रिप्शन में उन दवाओं का जिक्र था, जो एनडीपीएस एक्ट के तहत आती हैं और इस पर पाबंदी है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया था। केके सिंह ने रिया पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनके बेटे सुशांत के पैसे हड़पे और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया था।

पढ़ें: छोटी सी उम्र की यौन कर्मी का रोल निभाकर बटोरी दौलत-शोहरत, इसी बोल्ड छवि ने बना दिया 'गुमनाम'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed