बुधवार का दिन अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके चाहे वालों के लिए खास रहा है। ड्रग्स मामले में अभिनेत्री को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। रिया चक्रवर्ती को पिछले महीने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स का सेवन और लेन-देन करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अभिनेत्री को जमानत मिलने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर बॉलीवुड सितारों ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री के लिए इस तरह जताई खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड दो भागों में बंटा हुआ नजर आया। इंडस्ट्री का एक धड़ा उनको सजा दिलाने की मांग कर रहा है, तो वहीं ऐसे बहुत से सितारे हैं जो उनकी रिहाई की मांग कर रहे थे। ऐसे में रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही खुशी भी जाहिर की है।
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक अनुभव सिन्हा ने रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई'। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रिया को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की। इनके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
Finally!!! She gets bail. #RHEACHAKRABORTY 🙏🙏🙏 @MumbaiHighCourt
तपासी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा,'आशा करती हूं कि जेल में रिया चक्रवर्ती का समय बहुत से लोगों के अहसानों का शिकार हुआ है, जिन्होंने सुशांत के लिए न्याय के नाम पर अपने व्यक्तिगत/पेशेवर एजेंडे को पूरा किया। प्रार्थना करती हूं कि वह अपने आगे के जीवन के लिए कटु ना बन गई हो। लाइफ अनफेयर है, लेकिन कम से कम यह अभी तक खत्म नहीं हुआ है।'
Hope her time in jail has sufficed the egos of a lot of people out there who in the name of justice for Sushant fulfilled their personal/professional agendas.Praying she doesn’t become bitter towards the life she has ahead of her.
While d conspiracy theories r being mulled over- A young woman is still in Jail #rheachakroborty @Tweet2Rhea CBI has clearly stated no foul play... how long n under what charges can she be kept in jail- And denied bail?? @NCWIndia can anyone give some answers pls?! #rheagetsbail About time! 👏🏽👏🏽👏🏽
Life is Unfair but Atleast it’s not over as yet. https://t.co/TGnbRZSL83
इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों और सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्विटर पर रिया चक्रवर्ती को जमानत मिलने पर खुशी जाहिर की है। आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के अलावा दीपेश सावंत और सैमुएल मिरांडा को भी कोर्ट ने जमानत दी है। वहीं, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और अब्दुल बासित परिहार को जमानत नहीं मिली है।
पढ़ें: High On MX Player Review: चैतन्य चरसियों के चलते ‘लो’ हो गई एमएक्स प्लेयर की नई वेब सीरीज ‘हाई’