फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती के आरोपों को सीबीआई ने बताया काल्पनिक, बोले- सुशांत की बहनों पर FIR गैरकानूनी है

Wed, 28 Oct 2020 09:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 28 Oct 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case CBI told the Bombay High Court that Rhea Chakraborty accusation against the late   actor sisters for obtaining a fake medical prescription for him is mostly speculative
प्रियंका सिंह, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter, PTI

सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती की ओर से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों पर लगाए गए आरोपों को काल्पनिक और अटकलबाजी पर आधारित बताया है। एजेंसी ने यह बात बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए कही है। बीते महीने रिया चक्रवर्ती ने मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने में दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत की दवाइयों का नकली पर्चा बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।

Sushant Singh Rajput death case CBI told the Bombay High Court that Rhea Chakraborty accusation against the late   actor sisters for obtaining a fake medical prescription for him is mostly speculative
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea

रिया चक्रवर्ती ने अपने वकील सतीश मानेशिंदे के जरिए बांद्रा पुलिस थाने में नकली मेडिकल पर्चा बनाने के आरोप में प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। अब रिया चक्रवर्ती के इन आरोपों को सीबीआई ने पूरा तरह से काल्पनिक और अटकलबाजी पर आधारित बताया है। एजेंसी ने कहा कि ऐसी अटकलों के आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है। सीबीआई ने यह बात सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका के जवाब में कही है। 

Sushant Singh Rajput death case CBI told the Bombay High Court that Rhea Chakraborty accusation against the late   actor sisters for obtaining a fake medical prescription for him is mostly speculative
प्रियंका सिंह - फोटो : Twitter- @withoutthemind

रिया चक्रवर्ती दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड थीं। उन पर सुशांत के परिवार ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। तो वहीं रिया चक्रवर्ती ने थाने में नकली मेडिकल पर्चा बनाने के आरोप में प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। वहीं हाल ही में प्रियंका और मीतू ने बॉम्बे हाईकार्ट में याचिका दायर करते हुए मुंबई पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case CBI told the Bombay High Court that Rhea Chakraborty accusation against the late   actor sisters for obtaining a fake medical prescription for him is mostly speculative
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका और मीतू की इस याचिका के खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया है कि दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने वाली याचिका को खारिज किया जाए। साथ ही कहा है कि उन पर गंभीर आरोप हैं और इस मामले की जांच किसकी एजेंसी द्वारा होनी बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case CBI told the Bombay High Court that Rhea Chakraborty accusation against the late   actor sisters for obtaining a fake medical prescription for him is mostly speculative
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

रिया चक्रवर्ती ने अपनी याचिका में कहा था कि प्रियंका और मीतू सिंह ने एनडीपीएस एक्ट का उल्लघंन किया है। उन्होंने कहा, 'उक्त पर्चे की दवाइयों के पांच दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हो गई, जिसमें उनकी बहन (प्रियंका) और डॉ. तरुण कुमार के इशारे पर उन्हें गैरकानूनी तरीके से दवाइयां दी गई थीं। इसलिए इसकी पूरी जांच होनी बहुत जरूरी है।' रिया चक्रवर्ती की यह याचिका जस्टिस एस के शिंदे और एम एस कर्णिक की खंडपीठ के समक्ष पेश हुई थी, जिसमें सीबीआई और मुंबई पुलिस दोनों को जांच चार नवंबर तक पूरी करने के लिए कहा गया है।

पढ़ें: IIFFB 2020: ओमपुरी को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, जानिए सभी पुरस्कारों के बारे में
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed