फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान की कार का पीछा करते दिखे न्यूज रिपोर्टर्स, मुंबई पुलिस ने दी ये चेतावनी

Sun, 27 Sep 2020 12:51 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 27 Sep 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai police warn to news reporters their vehicles will be seized for follow Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan car
दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर-सारा अली खान - फोटो : PTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा हर पहलू काफी चर्चा में है। इन दिनों इस मामले के ड्रग्स एंगल की जांच नारकोटिक्ट कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) कर रहा है। ड्रग्स का सेवन और लेन- देन करने पर बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं। जिनसे एजेंसी की पूछताछ जारी है। वहीं इस मामले में मुंबई पुलिस ने मीडिया रिपोर्टर्स और उनकी कार के ड्राइवर्स पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Sushant Singh Rajput death case mumbai police warn to news reporters their vehicles will be seized for follow Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan car
दीपिका पादुकोण - फोटो : PTI

दरअसल ड्रग्स मामले में जिन फिल्मी हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं, उनकी कार का न्यूज रिपोटर्स पीछा तक कर रहे हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस ने न्यूज रिपोर्टर्स की कार चलाने वाले ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। शनिवार को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाई गए सितारों की गाड़ियों का मीडियाकर्मियों द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया।

Sushant Singh Rajput death case mumbai police warn to news reporters their vehicles will be seized for follow Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan car
श्रद्धा कपूर - फोटो : PTI

इसके बाद मुंबई पुलिस ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गईं फिल्मी हस्तियों की गाड़ी का पीछा करके मीडियाकर्मियों को खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए। मुंबई पुलिस ने कहा कि फिल्मी सितारों की कार का पीछा करने वाली मीडिया की गाड़ियों को सीज किया जाएगा और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai police warn to news reporters their vehicles will be seized for follow Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan car
सारा अली खान - फोटो : PTI

गौरतलब है कि एनसीबी ने ड्रग्स केस के सिलसिले में शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद जब यह अभिनेत्रियां अपने घर के लिए निकलीं तो कई न्यूज रिपोर्टर्स ने इनकी कार का पीछा करने की कोशिश की थी। वह अभिनेत्रियों की फोटो, वीडियो और उनसे सवाल पूछना चाह रहे थे। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case mumbai police warn to news reporters their vehicles will be seized for follow Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan car
सारा अली खान- दीपिका पादुकोण-श्रद्धा कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

इसके बाद जोन-1 के डिप्टी पुलिस कमिश्नर संग्राम सिंह निशंदर ने कहा कि अगर फिल्मी सितारों की गाड़ियां का पीछा करने के दौरान मीडिया वाहनों से दूसरे की जिंदगी खतरे में डालते हुए पाया गया तो वाहनों को सीज किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'हमने देखा कि पूछताछ के लिए बुलाए गए लोगों का मीडिया की गाड़ियों ने पीछे किया। इस तरह के वाहनों को सीज किया जाएगा क्योंकि वह अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।' 

पढ़ें: अनिल कपूर की इस फिल्म को देखकर आयुष्मान खुराना ने एक्टर बनने का किया था फैसला, फिर यूं मिली सफलता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed