रिया चक्रवर्ती इस समय भायखला जेल में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के लेनदेन के आरोप पर उन्हें नारकोस्टिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया है। वहीं एनसीबी रिया चक्रवर्ती के बारे में हर दिन नए खुलासे भी रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार फिर से एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग्स के बारे में बड़ा खुलासा किया है।
एनसीबी का खुलासा, लॉकडाउन के दौरान घर के सामान में छिपाकर रिया के घर भेजा गया आधा किलो मारिजुआना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी ने अपनी जांच में पाया है कि रिया और सुशांत ने लॉकडाउन के दौरान करीब 500 ग्राम मारिजुआना (गांजा) अभिनेत्री के घर पर मंगवाया था। यह उस समय की बात है जब लॉकडाउन में सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती के घर कुछ समय बिताना चाहते थे। इस दौरान सुशांत के घर से रिया के घर मारिजुआना का एक कोरियर भेजा गया था।
सूत्र के अनुसार एनसीबी ने अपनी जांच में पाया है कि सुशांत सिंह राजपूत के घर से दीपेश सावंत ने एक कोरियर, कोरियर ब्वॉय को दिया था। इस कोरियर को रिया चक्रवर्ती के घर पर उनके भाई शौविक ने लिया था। कोरियर में आधा किलो मारिजुआना था। मारिजुआना वाला कोरियर पकड़ा न जाए इसलिए उस कोरियर के पैकेट में घर का कुछ सामान भी पैक किया गया था। यह कोरियर अप्रैल महीने के बीच में भेजा गया था।
खबरों के मुताबिक कोरियर ब्वॉय ने सुशांत सिंह राजपूत के हेल्पर दीपेश सावंत और रिया के भाई शौविक को पहचान लिया है। इतना ही नहीं कोरियर ब्वॉय की फोन कॉल डिटेल्स भी शौविक और दीपेश सावंत से मिल चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत लॉकडाउन के दौरान रिया के घर जाने वाले थे इसलिए वहां मारिजुआना का इस तरह से कोरियर भेजा गया था। फिलहाल एनसीबी इस मामले की और गहराई से जांच कर रही है।
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं को शुक्रवार को विशेष कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सेशंस कोर्ट ने सिर्फ रिया और शौविक ही नहीं बल्कि इस मामले में गिरफ्तार अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की भी याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में रिया को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि रिया चक्रवर्ती के पास हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का रास्ता अब भी बाकी है।
पढ़ें: सुशांत केस: 15 फिल्मी सितारे और 25 ड्रग पेडलर पर कार्रवाई करने को तैयार एनसीबी, बड़े कनेक्शन का होगा खुलासा