बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के रडार पर हैं। एक व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद उन पर ड्रग्स का सेवन और लेन- देन करने के आरोप लग रहे हैं। इस सिलसिले में शनिवार को एनसीबी ने सारा अली खान को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था। इस दौरान उन्होंने ड्रग्स के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी ढेर सारे खुलासे किए थे।
NCB के सामने सारा अली खान ने खोला राज, सुशांत सिंह राजपूत से इस वजह से हुआ था ब्रेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स एंगल पर सारा अली खान से घंटों पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। साथ ही सारा अली खान ने इस बात का भी खुलासा किया उनका दिवंगत अभिनेता के साथ ब्रेकअप क्यों हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री ने कहा कि सुशांत उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर वफादार नहीं थे।
सारा अली खान ने कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी पोजेसिव रहा करते थे। वह चाहते थे कि मैं अपने फिल्ममेकर को इस बात के लिए राजी करूं कि मेरी अगली फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत को ही साइन करें'। इसके अलावा सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के बारे में और भी कई बातें बताई थीं।
वहीं एनसीबी से पूछताछ के दौरान सारा अली खान ने ड्रग्स लेने की बात से साफ मना कर दिया और सिर्फ सिगरेट पीने की बात को कबूल किया। सारा ने रिया के उस आरोप को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सारा ने फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान ड्रग्स का हाई डोज लिया था। सारा अली खान ने कहा फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सुशांत के साथ सिर्फ सिगरेट पी थी।
वहीं दूसरी तरफ आईलैंड वाली पार्टी में बोटमैन ने भी सारा अली खान और सुशांत के द्वारा गांजा लेने की बात कही थी। एनसीबी ने सारा अली खान का बयान लिखित रूप में दर्ज किया है। आपको बता दें कि एनसीबी ने 26 सितंबर को एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण और सारा अली खान को भी बुलाया था। वहीं हाल ही में रकुल प्रीत सिंह से भी पूछताछ हुई थी। इसके अलावा ड्रग के मामले में धर्मा प्रोडक्शन के क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें: ड्रग्स केस: हिरासत में क्षितिज प्रसाद के साथ हुई बदसलूकी पर NCB ने दी सफाई, कही ये बात