सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस में सूरज पंचोली को किया जा रहा ट्रोल, सोशल मीडिया पर उठे ये सवाल

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 Jul 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death case sooraj pancholi trolled on social media
सुशांत सिंह राजपूत, सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से नेपोटिज्म और खेमेबाजी का मुद्दा गरमाया हुआ है। ट्विटर पर आज सुबह से आदित्य पंचोली के बेटे और अभिनेता सूरज पंचोली टॉप ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। एक पोस्ट को लेकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Trending Videos
sushant singh rajput death case sooraj pancholi trolled on social media
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

सूरज को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान और सूरज पंचोली रिलेशनशिप में थे जिसके बारे में सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत को पता था। दिशा प्रेग्नेंट थीं लेकिन सूरज इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते थे। सुशांत और दिशा के बीच अच्छी दोस्ती थी ऐसे में उन्होंने सूरज से इस बारे में बात की। दोनों के बीच काफी बहस भी हुई थी। सोशल मीडिया पर इस तरह के कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं हालांकि इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। अमर उजाला ऐसे किसी भी पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death case sooraj pancholi trolled on social media
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

इसी के साथ सोशल मीडिया पर एक बार फिर से नेपोटिज्म का मुद्दा छाया रहा। वहीं कई लोगों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। बता दें कि सुशांत केस में पिछले कुछ दिनों से अभिनेता शेखर सुमन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि ऐसी खबरें है कि सुशांत के घरवालों को शेखर सुमन का रवैया पसंद नहीं आ रहा है।

sushant singh rajput death case sooraj pancholi trolled on social media
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन से एक हफ्ते पहले दिशा सालियान ने आत्महत्या कर ली थी। दिशा ने एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। पूछताछ में करीबी दोस्त ने खुलासा किया था कि पिछले कुछ दिनों से दिशा डिप्रेशन में थीं। 

विज्ञापन
sushant singh rajput death case sooraj pancholi trolled on social media
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत केस में बताया जा रहा है कि पुलिस को अभिनेता के मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल गई है और इस रिपोर्ट में जो बात सामने आई है उसे लेकर फैंस की चिंता और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले सुबह करीब 10:15 बजे गूगल पर अपना नाम 'Sushant Singh Rajput' सर्च किया था। दावा किया जा रहा है कि सुशांत ने इसके बाद खुद से जुड़े कुछ न्यूज आर्टिकल और रिपोर्ट्स भी पढ़ी थीं।

पर्दे के पीछे सरोज खान ने माधुरी से लेकर ऐश्वर्या तक को सिखाया डांस, देखें अनदेखी तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed