फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महेश भट्ट के ऑफिस की कर्मचारी का खुलासा, सुशांत के बारे में रिया चक्रवर्ती निर्देशक से लेती थीं सलाह

Mon, 29 Jun 2020 08:54 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 29 Jun 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death Mahesh Bhatt Associate suhrita das reveals on rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। साथ ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ भी अनबन की खबरें थीं। सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। दूसरी ओर मुकेश भट्ट ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि जब वो कुछ समय पहले सुशांत से मिले थे तभी उन्हें उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लगी थी और इस बारे में उन्होंने महेश भट्ट से बात भी की थी। इन सबके बीच महेश भट्ट के ऑफिस में काम करने वालीं उनकी सहायक सुहरिता दास ने फेसबुक पर पोस्ट लिखकर रिया चक्रवर्ती से जुड़े कई खुलासे किए हैं।



sushant singh rajput death Mahesh Bhatt Associate suhrita das reveals on rhea chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुहरिता दास के फेसबुक बायो के मुताबिक, वो महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स में काम करती हैं। सुहरिता ने 14 जून को फेसबुक पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था जो अब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि सुशांत सिंह राजपूत के बारे में रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट से सलाह लेती थीं। 

sushant singh rajput death Mahesh Bhatt Associate suhrita das reveals on rhea chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुहरिता लिखती हैं कि 'प्रिय रिया, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पूरी दुनिया शोक व्यक्त कर रही है और मैं तुम्हारे लिए दृढ़ और मजबूत होकर सदमे से उबरने की प्रार्थना करूंगी। मैं एक मूक दर्शक की तरह रही हूं। तुम सुशांत को साथ रखने और ठीक करने की असंभव कोशिश करती थी। एक मां और देश की एक नागरिक के नाते मेरा नैतिक कर्तव्य है कि एक बार फिर मैं सभी को याद दिलाऊं कि डिप्रेशन विनाशकारी है। चिकित्सा विज्ञान में इसका कोई हल नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death Mahesh Bhatt Associate suhrita das reveals on rhea chakraborty
सुशांत सिंह के साथ रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुहरिता आगे लिखती हैं कि, 'आप हर बार भट्ट साहब से सलाह लेने के लिए ऑफिस आती थीं या उनसे फोन पर बातें करती थीं उस दौरान मैंने आपकी यात्रा, आपके संघर्ष को देखा है। सुशांत की छत की शाम को भूल पाना नामुमकिन सा है। लगभग महसूस किया कि वह ठीक है, जबकि वह दूर जा रहा था। महेश सर ने यह देख लिया था और यही कारण है कि उन्होंने अपने मास्टर यूजी की चेतावनी देते परवीन बाबी के बारे में कहा था। उन्होंने कहा, 'दूर चले जाओ या यह तुम्हें साथ ले जाएगा।' आपने अपना सब कुछ दिया और यही नहीं बहुत ज्यादा किया।' 

 

विज्ञापन
sushant singh rajput death Mahesh Bhatt Associate suhrita das reveals on rhea chakraborty
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस की जांच जारी है। अभी तक 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में अब तक सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, रोहिणी अय्यर, सुशांत के मैनेजर, क्रिएटिव मैनेजर सहित अन्य लोगों से पूछताछ हो गई है। 

डेब्यू सीरियल से लेकर अब तक इस अभिनेत्री का लुक बदल गया इतना, सर्जरी के सवालों पर दिया था ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed