सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से ही मुंबई पुलिस इस केस की जांच कर रही है। करीब डेढ़ महीने में मुंबई पुलिस ने करीब 40 से लोगों का बयान दर्ज किया है। इन लोगों में सुशांत के परिजनों से लेकर बॉलीवुड के अन्य सितारे तक शामिल हैं। लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं आ पाई है। ऐसे में मुंबई पुलिस ही अब सवालों के घेरे में आ गई है।
Sushant Singh Rajput: सवालों के घेरे में मुंबई पुलिस, संदीप सिंह और कंगना रनौत का बयान तक नहीं हुआ दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने कई सितारों से पूछताछ की। इन सितारों की लिस्ट में रिया चक्रवर्ती, संजय लीला भंसाली, शेखर कपूर, महेश भट्ट सहित सुशांत के परिजन भी शामिल हैं। लेकिन इस मामले में गौर करने वाली बात है कि मुंबई पुलिस ने अभी तक सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह का बयान दर्ज नहीं किया।
दिवंगत सुशांत के करीबी दोस्त संदीप सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है कि मुंबई पुलिस ने अभी तक उनका आधिकारिक लिखित बयान ही नहीं लिया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस पर इस बात को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्राइम सीन पर संदीप सिंह और महेश शेट्टी को जाने की इजाजत कैसे दी गई।
बता दें कि संदीप सिंह के अलावा कंगना रनौत भी हाल ही में इस बात की जानकारी दे चुकी हैं कि मुंबई पुलिस ने उनका भी बयान अभी तक दर्ज नहीं किया है। कंगना रनौत की डिजिटल टीम की ओर से तो इस बात के बतौर सबूत वाट्सएप स्क्रीनशॉट्स भी ट्विटर पर साझा किए गए थे। बड़ी बात है कि इस बात को भी कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कंगना का बयान दर्ज नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना (बिहार) में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इस एफआईआर में केके सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रिया पर आरोप लगाते हुए केके सिंह ने कहा, 'इस दौरान जिन-जिन डाक्टरों ने रिया के कहने पर मेरे बेटे सुशांत का इलाज किया है, मुझे लगता है कि ये डॉक्टर भी रिया के साथ इस षड्यंत्र में शामिल थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज किया और कौन-कौन सी दवाइयां मेरे बेटे को दीं?'
पढ़ें: सुशांत केस: राजपूत परिवार के वकील का दावा, फरवरी में ही पुलिस को किया था खतरे को लेकर आगाह