फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैरानॉर्मल एक्सपर्ट ने सुशांत की आत्मा से बात करने का किया दावा, सुसाइड की वजह पर अभिनेता से मिला ये जवाब

Sat, 18 Jul 2020 03:43 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Jul 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput death paranorman expert steve huff claims talks with actor spirit
स्टीव हफ, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो चुका है। उनके फैंस अभी भी उनके निधन से सदमे में हैं। मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ ने सुशांत की आत्मा से बात करने का दावा किया है। स्टीव के मुताबिक सुशांत के फैंस मैसेज और ईमेल के जरिए उन से मदद मांग कर रहे थे।



sushant singh rajput death paranorman expert steve huff claims talks with actor spirit
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

स्टीव हफ एक यंत्र की मदद से आत्मा से बात करने का दावा करते हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया है। साथ ही बताया कि सुशांत की आवाज बहुत स्ट्रॉन्ग थी। स्टीव अपनी पोस्ट में लिखते हैं कि 'हजारों रिक्वेस्ट के बाद आपके लिए ये। यह एक अविश्वसनीय सेशन था। उसने मुझे सीधे जवाब दिए। पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट और अपनी ही आवाज में। मैं जल्दी ही इसका एक और सेशन करूंगा, जिसमें कई और गहन सवाल पूछना है।'

sushant singh rajput death paranorman expert steve huff claims talks with actor spirit
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

स्टीव ने यह सेशन 13 जुलाई को किया था। यूट्यूब पर साझा किए वीडियो में स्टीव सुशांत का नाम लेकर पूछ रहे हैं कि 'आपको याद है कि आपकी मौत कैसे हुई?' स्टीव के सवाल पूछते ही मशीन से अंग्रेजी में आवाज आती है, 'यहां रोशनी है हफ, उन से कहो मुझे रोशनी मिल गई है। अब यह रोशनी धीमी हो रही है। वे तुम्हें देख रहे हैं। मैं सच में गॉड से मिलना चाहता था। आप जानते हैं मैं उनसे क्या कहना चाहता हूं। उसकी आत्मा ठीक है और वह स्वर्ग में है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput death paranorman expert steve huff claims talks with actor spirit
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

स्टीव पूछते हैं कि 'आपने जान क्यों दी?' इस सवाल के जवाब में डिवाइस से आवाज आती है- 'बदलाव के लिए'। स्टीव का दावा है कि सुशांत अकेले नहीं थे उनके साथ दो अन्य आत्माएं थीं। इनमें एक पुरुष की आत्मा और एक महिला की आत्मा थी।  


विज्ञापन
sushant singh rajput death paranorman expert steve huff claims talks with actor spirit
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

स्टीव का कहना है कि वो 10 सालों से आत्माओं से बात कर रहे है। इसके लिए उन्होंने एक मशीन का निर्माण किया है जिससे आत्माओं की आवाज सुनाई देती है। बता दें कि स्टीव, पैट्रिक स्वेज और माइकल जैक्सन की आत्माओं के साथ भी ऐसा ही सेशन कर चुके हैं।  

बेहद क्यूट है अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला का बेटा, एक साल के होने पर अभिनेता ने पहली बार साझा की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed