फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका, शोविक पर कोर्ट ने दिया ये फैसला

Thu, 22 Oct 2020 02:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 22 Oct 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput Drug Nexus Case Court Extends Rhea Chakraborty Brother Showik Chaktraborty Custody Till November 3
रिया, शोविक और सुशांत - फोटो : फाइल

सुशांत सिंह राजपूत केस में सामने आए ड्रग कनेक्शन में एनसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है। इस मामले में अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच एनडीपीएस कोर्ट से रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को जमानत देने से इंकार कर दिया है।

Sushant singh rajput Drug Nexus Case Court Extends Rhea Chakraborty Brother Showik Chaktraborty Custody Till November 3
शोविक चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

एनडीपीएस कोर्ट ने शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका रद्द कर दी और न्यायिक हिरासत तीन नवंबर तक आगे बढ़ा दी। शोविक की कस्टडी एक दिन पहले खत्म हो रही थी, जिसके बाद एनसीबी ने दोबारा उसे कोर्ट के सामने पेश किया। एनसीबी ने शोविक को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। नौ सितंबर  तक एनसीबी की रिमांड में रहने के बाद शोविक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था और तभी से वह जेल में है।

Sushant singh rajput Drug Nexus Case Court Extends Rhea Chakraborty Brother Showik Chaktraborty Custody Till November 3
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स और अगिसिलाओस - फोटो : इंस्टाग्राम

एनसीबी ने ड्रग कनेक्शन के तहत अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसिलाओस डेमेट्रिएड्स को भी गिरफ्तार किया है। अगिसिलाओस को भी तीन नवंबर तक की कस्टडी में भेजा गया है। आरोपी को एनसीबी ने लोनावला में एक रिजॉर्ट से दबोचा था। उनके पास से अल्प्राजोलम नाम की ड्रग्स बरामद की गई है, जो कि भारत में प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput Drug Nexus Case Court Extends Rhea Chakraborty Brother Showik Chaktraborty Custody Till November 3
सुशांत सिंह राजपूत, दीपेश सावंत - फोटो : फाइल फोटो

दीपेश ने मांगा 10 लाख का हर्जाना
ड्रग केस में गिरफ्तार हुए सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सावंत को रिया चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के साथ सात अक्तूबर को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद बीते मंगलवार दीपेश ने एनसीबी के खिलाफ अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाते हुए 10 लाख रुपए का हर्जाना मांगा है।

विज्ञापन
Sushant singh rajput Drug Nexus Case Court Extends Rhea Chakraborty Brother Showik Chaktraborty Custody Till November 3
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में सुशांत के पिता की शिकायत के बाद बिहार पुलिस ने कुछ दिन इस केस की जांच की। लेकिन फिर ये केस सीबीआई के हाथ आ गया। इसके बाद ईडी, सीबीआई और एनसीबी इस केस की मिलकर जांच कर रही हैं।

कपिल शर्मा के बयान पर मुकेश खन्ना का पलटवार, बोले- उनके शो में अश्लीलता होती है



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed