सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके पटना स्थित घर पर कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं। इन में अभिनेता शेखर सुमन भी थे। शेखर सुमन ने सुशांत के पिता से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। बाद में अभिनेता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की। अब बताया जा रहा है कि सुशांत का परिवार राजनीतिकरण से नाराज है।
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने इस वजह से जताई शेखर सुमन से नाराजगी! अब अभिनेता ने दी सफाई
स्थानीय मीडिया के हवाले से ऐसी खबरें हैं कि सुशांत की आत्महत्या पर राजनीति करने से उनका परिवार नाखुश है। शेखर सुमन ने जब मीडिया से बात की उस वक्त उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी थे। इस पर शेखर सुमन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद उन्होंने एक ट्वीट कर सफाई दी है।
अपने ट्वीट में शेखर सुमन लिखते हैं कि 'राजनीति की ओर मेरा कोई झुकाव नहीं है। कोई योग्यता नहीं है। मेरा स्वभाव नहीं है। अगर कोई चीज मुझे पसंद नहीं है तो मैं उसे 10 फीट दूर से छूना पसंद करता हूं। सुशांत सिंह राजपूत के केस में राजनीति का नाम देकर कुछ लोग मुझे रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'
I've no taste for politics,no inclination,no aptitude,no temperament.if given the choice i wdn't like to touch it with a ten feet barge pole.ppl are trying hard to stop me from going ahead with #justiceforSushantforum by insinuating ive political ambitions.
एक यूजर को जवाब देते हुए शेखर सुमन कहते हैं कि 'वैसे अगर मुझे राजनीति में जाना है तो मैं सुशांत सिंह राजपूत का नाम क्यों इस्तेमाल करूंगा? मैं इतना तो मशहूर हूं, कि किसी पार्टी को ज्वाइन कर सकूं। लोगों को कॉमन सेंस का इस्तेमाल करना चाहिए।'
इससे पहले शेखर सुमन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'उसने (सुशांत) पिछले महीने करीब 50 सिम कार्ड चेंज किए। आखिर उसने सिम कार्ड क्यों चेंज किए। सिम कार्ड कोई क्यों चेंज करता है, जब वो किसी को अवॉइड करने की कोशिश कर रहा हो, किसी से बचने की कोशिश कर रहा हो, जब कोई धमकी दी जा रही हो, जब कोई खौफ हो तब कोई सिम कार्ड चेंज करता है।'
मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा, जाते जाते यह वादा पूरा कर गए सुशांत सिंह राजपूत
