फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस मैनेजर का खुलासा सारा अली खान से लेकर यूरोप ट्रिप तक के बारे में कहीं ये बातें

Wed, 16 Sep 2020 05:49 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 16 Sep 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Sushant Singh Rajput Farmhouse Manager Reveals Actor Health And Europe Trip
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी ने ड्रग कनेक्शन को लेकर अभिनेता के फार्महाउस की तलाशी ली। जांच टीम को यहां से कई सबूत मिले हैं। इस बीच सुशांत के फार्महाउस मैनेजर रईस ने दिवंगत अभिनेता के बारे में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि यूरोप ट्रिप के बाद सुशांत में काफी बदलाव आ गए थे।

Sushant Singh Rajput Case: Sushant Singh Rajput Farmhouse Manager Reveals Actor Health And Europe Trip
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में सुशांत के फार्महाउस मैनेजर रईस से बातचीत की गई। रईस ने कहा कि सुशांत अक्सर फार्महाउस पर आते थे। यूरोप ट्रिप के बाद उनमें बदलाव देखने को मिला। इस ट्रिप के बाद से ही सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी थी और वो फार्महाउस पर कम आते थे।

Sushant Singh Rajput Case: Sushant Singh Rajput Farmhouse Manager Reveals Actor Health And Europe Trip
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

मैनेजर ने आगे बताया कि सुशांत फार्महाउस पर आते थे। वो आईलैंड पर जाते थे। बोटिंग भी करते थे लेकिन उन्हें देखकर पता चलता था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनका खान पान भी सही था। वो सब कुछ कर रहे थे लेकिन उनमें बदलाव दिख रहा था। तबीयत खराब होने की वजह से सुशांत, रिया चक्रवर्ती के घर में रहने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Sushant Singh Rajput Farmhouse Manager Reveals Actor Health And Europe Trip
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/saraalikhan95

स्टिंग ऑपरेशन में मैनेजर ने कहा कि फार्महाउस पर सारा अली खान चार से पांच बार आईं थीं।। बाद में सारा की जगह रिया चक्रवर्ती आने लगीं। फार्महाउस में अक्सर पार्टियां होती रहती थीं। पार्टीज में स्मोकिंग पेपर मंगाए जाते थे। हालांकि मैनेजर को ये नहीं पता था कि ये स्मोकिंग पेपर किसलिए मंगाए जाते थे।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Sushant Singh Rajput Farmhouse Manager Reveals Actor Health And Europe Trip
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

गौरतलब है कि यूरोप ट्रिप वाली बात रिया चक्रवर्ती ने भी बताई थी। रिया ने कहा था कि यूरोप ट्रिप के बाद से ही सुशांत की तबीयत खराब हो गई थी। एक होटल से तो वो बाहर ही नहीं निकले। तबीयत खराब होने की वजह से वो यूरोप ट्रिप से जल्दी ही लौट आए थे। रिया के अलावा सुशांत के अन्य करीबियों ने भी पूछताछ में बताया था कि यूरोप ट्रिप के बाद से सुशांत की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed