बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। लेकिन सुशांत के फैंस अब तक इस गम से उबर नहीं पाए हैं। सुशांत के कई थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच इन वीडियो के जरिए एक खुलासा हुआ है। जिससे ये पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन पर पहली आमद कब दी थी।
VIDEO: 'किस देश में है मेरा दिल' नहीं बल्कि उससे भी पहले टेलीविजन पर आमद दे चुके थे सुशांत सिंह राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो सभी जानते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने एकता कपूर के टेलीविजन सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से टेलीविजन पर पहली बार डेब्यू किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस धारावाहिक से पहले ही सुशांत टेलीविजन पर अपनी आमद दे चुके थे? नहीं जानते होंगे ना... तो हम आपको बताते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो है साल 2003-04 के मशहूर डांस रियलिटी शो 'बूगी वूगी' का। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत भी ऑडियंस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुशांत के ऊपर जैसे ही कैमरा जाता तो वो खुशी से तालियां बजाते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में जावेद जाफरी, नावेद जाफरी और रवि बहल भी नजर आ रहे हैं। साथ ही स्पेशल गेस्ट के रूप में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी मौजूद हैं। मिथुन वीडियो में डांस परफॉर्मेंस को लेकर अपना कमेंट देते हैं। सुशांत वहीं पर ऑडियन्स के रूप में नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत टेलीविजन पर दस्तक देने से भी पहले बैकग्राउंड डांसर भी रह चुके हैं। सुशांत फिल्मों और टीवी में करियर बनाने से पहले कोरियोग्राफर श्यामक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। इसके बाद वो टेलीविजन सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' में नजर आए। इस सीरियल से उन्हें खासी पहचान नहीं मिली। इसके बाद वो 'पवित्र रिश्ता' में मानव के किरदार में नजर आए। इस किरदार ने उन्हें घर घर पर पहचान दिलाई थी।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे खेसारी लाल यादव, पिता से मिलकर भावुक हुईं अक्षरा सिंह