फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सुशांत नहीं लेते थे ड्रग्स', अभिनेता के पूर्व पीए ने रिया चक्रवर्ती के आरोपों को बताया झूठा

Mon, 31 Aug 2020 01:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 31 Aug 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput Former personal assistant sabir ahmed denies claims that late actor took drugs
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter- @Tweet2Rhea, @itsSSR

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर दिन ऐसे मोड़ आ रहे हैं जो हैरान कर रहे हैं। हर दिन इस केस में एक ऐसा खुलासा होता है जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होती। बीते दिनों ऐसा ही एक खुलासा रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। रिया ने बताया था कि सुशांत ड्रग्स लेते थे। रिया के इस दावे को सुशांत के पूर्व पीए साबिर अहमद ने झूठा बताया है।

sushant singh rajput Former personal assistant sabir ahmed denies claims that late actor took drugs
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : acebook/SushantSinghRajput

साबिर अहमद ने बताया कि वो सुशांत के साथ दिसंबर 2018 से फरवरी 2019 तक थे। जब सुशांत 'सोनचिड़िया' के प्रमोशन में व्यस्त थे और 'दिल बेचारा' की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त  काम के चलते साबिर भी उनके साथ फ्लैट पर रहे थे। साबिर के मुताबिक, वो दिन रात सुशांत के साथ रहते थे लेकिन उन्होंने कभी अभिनेता को ड्रग्स लेते नहीं देखा था। साबिर ने कहा कि अगर सुशांत कभी ड्रग्स लेते तो उन्हें जरूर पता होता।

sushant singh rajput Former personal assistant sabir ahmed denies claims that late actor took drugs
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

साबिर ने कहा कि वो फरवरी 2019 में अपने घर चले गए थे जब वो जुलाई में वापस लौटे तो उन्होंने सुशांत से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। तब सुशांत के यहां एक काम करने वाले कर्मचारी ने साबिर को बताया था कि अब रिया नाम की कोई लड़की सुशांत के काम को संभाल रही है और वो पुराने स्टाफ को नहीं रखना चाहतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput Former personal assistant sabir ahmed denies claims that late actor took drugs
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सुशांत के जीजा ने भी उठाए सवाल
सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ड्रग्स वाली बात को लेकर रिया पर निशाना साधा।  रिया के इंटरव्यू पर विशाल ने अपने ब्लॉग में लिखा कि ये पूरा पीआर एक्सरसाइज है। मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया इंटरव्यू देने पहुंचीं।

विज्ञापन
sushant singh rajput Former personal assistant sabir ahmed denies claims that late actor took drugs
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @sushantsinghrajput @rhea_chakraborty

रिया के व्हाट्सएप चैट से ये खुलासा हुआ था कि वो ड्रग डीलर से संपर्क में थीं। सुशांत के जीजा ने कहा कि 'आरोपी का कहना है कि वो सुशांत था जो गांजा लेता था। चलिए एक बार को मान लेते हैं कि सुशांत ये सब करता था तो यह किस तरह की पार्टनर हैं कि वो अपने प्यार के लिए ड्रग लाकर देती हैं। आरोपी का कहना है कि उसने जिंदगी में कभी ड्रग्स नहीं लिया। इसका यह मतलब है कि या तो आरोपी ने सुशांत को ड्रग्स लेने के लिए प्रोत्साहित किया या फिर आरोपी खुद ड्रग लेता है।'

क्या मर्लिन मुनरो की तरह उलझी रह जाएगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी? जानें कनेक्शन

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed