फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आकस्मिक मौत ने हिंदी सिनेमा में अपने और बेगानों की बहस फिर से छेड़ दी है। अभिनेत्री कंगना रनौत ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर मुंबई के फिल्म पुरस्कार आयोजकों को इस बात के लिए खूब आड़े हाथों लिया कि सुशांत की फिल्म छिछोरे में बेहतरीन अदाकारी को उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दी। वहीं, फिल्म सोनचिड़िया में सुशांत के साथ काम करने वाले रणवीर शौरी ने कहा कि मुंबई में कुछ मठाधीशों ने खुद को हिंदी सिनेमा का चौकीदार बना लिया है जो सिर्फ अपनों का ही ख्याल रखते हैं।
सुशांत की मौत को लेकर कंगना और रणवीर ने मठाधीशों पर साधा निशाना, छिछोरे की अनदेखी भी याद दिलाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट का ये कहना कि सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत से वह तबसे वाकिफ़ है जब वह अपनी नई फिल्म सड़क 2 की कास्टिंग कर रहे थे, एक चौंकाने वाला खुलासा है। सड़क 2 की शूटिंग पिछले साल मई में शुरू हुई और इस फिल्म में जिस रोल के लिए सुशांत मुकेश भट्ट से मिले, वह रोल फिल्म में अब आदित्य रॉय कपूर कर रहे हैं। आदित्य रॉय कपूर फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं। और, फिल्म की हीरोइन हैं, आलिया भट्ट जिन्होंने कभी टेलीविजन शो कॉफी विद करण में सुशांत सिंह का कथित रूप से खूब मजाक उड़ाया था। सुशांत की फिल्म सोनचिड़िया पिछले साल मार्च में रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी थी और उसी के बाद ये खबरें आने लगी थीं कि निर्माता करण जौहर ने सुशांत की फिल्म ड्राइव नेटफ्लिक्स को बेच दी है।
सुशांत के दोस्त बताते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को मुकेश भट्ट ने काम नहीं दिया और करण जौहर ने उनकी रही सही आशा भी फिल्म को ओटीटी पर बेचकर मार दी। उन्हें अपना करियर अंधकारमय दिखने लगा था। वह इतना हताश हो चुके थे कि उन्होंने अवसाद की दवाएं तक लेना बंद कर दिया था। कुछ लोगों ने ये भी बताया है कि सुशांत को दिन में ही डरावनी चीजें दिखनी शुरू हो गई थीं और उन्हें अलग अलग तरह की आवाजें भी सुनाई देनी लगी थीं। सुशांत को लगने लगा था कि फिल्म इंडस्ट्री उन्हें तवज्जो नहीं दे रही है और उन्हें जानबूझकर तिरस्कृत कर दिया गया है।
यही बात सोमवार को एक वीडियो जारी करके अभिनेत्री कंगना रनौत ने दोहराई है। उनका कहना है कि सुशांत राजपूत के हुनर की अगर कद्र की गई होती तो वह ऐसा कदम नहीं उठाते। उन्होंने पिछले साल रिलीज हुई सुशांत की फिल्म छिछोरे को रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय से भी बेहतर बताया। कंगना ने ये भी कहा कि उनके पास भी अवसाद बढ़ाने वाले संदेश भेजे जाते हैं। इनमें यही लिखा होता है कि संघर्ष है लेकिन कोई ऐसा वैसा कदम मत उठा लेना। सुशांत को भी यही बातें कही जाती होंगी और उन्होंने यह मान लिया।
रणवीर शौरी ने इस बारे में सोशल मीडिया पर अपने मन की बात जाहिर की। वह कहते हैं, यहां बड़े लोगों की ताकत ही यह फैसला करती है कि कौन स्टार बनेगा और कौन यहां से बाहर का रास्ता देखेगा। जब किसी कसीनो में लोग बैठकर दांव लगाते हैं और वहां कोई हारता है तो वहां कोई सवाल नहीं किया जा सकता। क्योंकि, उस समय बाकी सभी लोग अपना खेल खेलने में मस्त होते हैं। जबकि, हकीकत सभी जानते हैं कि यह खेल पहले से ही फिक्स है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भावुक हुए उनके ऑन स्क्रीन बेटे, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मैं यकीन नहीं कर पा रहा'