{"_id":"5f656e4e8ebc3ef4811209df","slug":"sushant-singh-rajput-last-instagram-story-about-disha-salian-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, दिशा सालियान के लिए लिखी थीं ये बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल, दिशा सालियान के लिए लिखी थीं ये बातें
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 19 Sep 2020 08:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/disha.salian.26, screeshot from youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने हो चुके हैं। 14 जून को सुशांत की मौत हुई थी। उससे एक हफ्ते पहले यानी आठ जून को उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। अब सुशांत केस की जांच सीबीआई कर रही है। अभी तक जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक दिशा की मौत के बाद सुशांत काफी परेशान हो गए थे। दिवंगत अभिनेता की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी दिशा सालियान से ही संबंधित थी।
2 of 5
दिशा सालियान
- फोटो : facebook/disha.salian.26
दिशा सालियान की मौत की भी जांच जारी है। इस बीच सुशांत की आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पेज @justiceforsushi ने सुशांत का यह पोस्ट साझा किया है जो उन्होंने दिशा की मौत के बाद पोस्ट किया था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुशांत ने दिशा को श्रद्धांजलि दी थी, साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। सुशांत ने लिखा था- ‘यह एक बेहद दुखदायी खबर है। दिशा के परिवार और उनके दोस्तों को मेरी संवेदना। उसकी आत्मा को श्रद्धांजलि।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : PTI
बता दें कि हाल ही ऐसी खबरें भी सामने आईं थीं कि दिशा ने आखिरी कॉल डायल 100 किया था लेकिन मुंबई पुलिस ने इसे अफवाह बताया। मुंबई पुलिस ने कहा कि दिशा सालियान ने आखिरी कॉल डायल 100 को नहीं किया था, बल्कि उनकी दोस्त अंकिता को किया था। दिशा के डायल 100 को आखिरी कॉल करने की खबरें पूरी तरह से फेक हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : facebook/SushantSinghRajput
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई को अपना बयान देते हुए कहा है कि दिशा की मौत की खबर सुनकर सुशांत सिंह राजपूत बेहोश हो गए थे। जब उन्हें होश आया तो वह बोल रहे थे कि उन्हें मार दिया जाएगा। उन्हें अपनी जिंदगी का डर सता रहा था। सुशांत ने सिद्धार्थ से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की बात कही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।