फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धांजलि: सुशांत की याद में बहनों ने रखी प्रार्थना सभा, डॉगी फज भी उन्हें इस तरह कर रहा याद

Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput Priyanka share memorial photo on instagram said Life is not the same since you gone
सुशांत सिंह राजपूत की बहनें - फोटो : Instagram

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को अपने फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत के यूं चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि हर किसी का दुख अलग है, लेकिन जो दर्द उनके परिवार ने झेला उसका तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। आज सुशांत की पहली बरसी पर उनकी बहनें प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू एक साथ आईं और आपने लाडले भाई को याद किया। प्रियंका सिंह ने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें तीनों बहने अपने भाई सुशांत की हार चढ़ी तस्वीर के पास बैठी नजर आ रहीं हैं।



बहनों ने रखी प्रार्थना सभा

सुशांत की पहली बरसी पर उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी। प्रियंका ने इसकी तस्वीर साझा करते हुए बेहद ही भावुक कर देने वाली बातें लिखी। प्रियंका ने बताया कि सुशांत के निधन के बाद से वो सर्वाइवर गिल्ट झेल रहीं हैं। प्रियंका ने लिखा, 'साधारण तौर पर कहूं तो जिंदगी तुम्हारे बिना पहली जैसी नहीं रही। मां के जाने के बाद हमारे पास प्रेरणा थी कि हम उनके प्यार को श्रद्धांजलि के रूप में अपने जीवन को सार्थक बना सके।अब तुम्हारे ना होने ने इसे किसी भी असर, दया या उम्मीद से अलग कर दिया है। अब कुछ भाव जैसे स्तब्ध हो जाना, लाचारी, निराशा, हताशा, दुख और गुस्सा हमारे साथी बन चुके हैं'।

Sushant singh rajput Priyanka share memorial photo on instagram said Life is not the same since you gone
मां के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

आगे प्रियंका ने लिखा, 'तुम्हारा शरीर अब इस पृथ्वी पर भले ही नही है, लेकिन तुम हर तरीके से हमारे करीब हो। हमारे जीवन में चलने, खाने-पीने, सोने और हर सपने में तुम हमारे साथ ही। अब तुम बिल्कुल अमर हो चुके हो हमेशा हमेशा के लिए। और हां, तुम्हारे बिना इस दुनिया में जीने के लिए मैं सर्वाइवर गिल्ट से पीड़ित हूं। बता दें कि मां के गुजर जाने के बाद सुशांत की चारों बहनों ने ही उनका ख्याल रखा था और मां की तरह ही प्यार किया था।सुशांत अपनी चारों बहनों के लाडले थे। सुशांत की तीन बहनें तो भारत में हैं, लेकिन उनकी चौथी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अमेरिका में रहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Singh (@psthegoner)

Sushant singh rajput Priyanka share memorial photo on instagram said Life is not the same since you gone
सुशांत का डॉगी फज - फोटो : Instagram

इस पोस्ट के साथ साथ प्रियंका ने एक और पोस्ट किया है जिसमें सुशांत की तस्वीर के सामने उनका डॉगी फज बैठा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'और वो लोग जिन्होंने तुम्हारे साथ गलत किया है उन्हें पता होना चाहिए कि उनके सजा भुगतनी होगी। कर्मा का नियम है उससे वो भाग नहीं सकते। मैं प्रार्थना करती हूं कि जो भी इस पाप में भागीदार हैं उन्हें भगवान शिव का प्रकोप झेलना पड़ेगा'। 


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Singh (@psthegoner)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput Priyanka share memorial photo on instagram said Life is not the same since you gone
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से इसे हत्या की नजरों से भी देखा गया था। साथ ही बॉलीवुड में भी नेपोटिज्म और ग्रुपिज्म का मुद्दा भी खूब उछला था। ऐसा कहा गया था कि बॉलीवुड के कुछ बड़े लोगों ने सुशांत को एकदम अलग कर दिया था जिसके चलते वो तनाव में आ गए थे और उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया था। 

विज्ञापन
Sushant singh rajput Priyanka share memorial photo on instagram said Life is not the same since you gone
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

इन बातों से इतर सुशांत की पहली बरसी पर आज बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी उन्हें याद किया। सारा अली खान, प्रियंका चोपड़ा, कृति सेनन, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, जान्हवी कपूर जैसे कई सितारों ने सुशांत की तस्वीरें साझा की और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed