जब से सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को ट्रोल किया जा रहा है। सुशांत की मौत के एक महीने बाद रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी फीलिंग्स लिखीं लेकिन यूजर्स को उनका ये पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्हें जान से मारने और रेप की धमकी दी जाने लगीं।
सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकी, अभिनेत्री ने लिखा- 'मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिया ने अब सोशल मीडिया के जरिए ही जान से मारने और रेप की धमकी देने वालों के खिलाफ आईटी सेल में शिकायत करने की बात कही है। कुछ देर पहले ही साझा किए गए पोस्ट में रिया ने लिखा है- 'मुझ पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए, मैं चुप रही... मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही... मैं शर्म में चुप रही...'।
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on
रिया ने धमकी देने वाले शख्स पर निशाना साधते हुए कहा कि लेकिन मेरी चुप्पी आपको यह बताने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा रेप और मर्डर कर दिया जाएगा। क्या आपने जो कहा है, उसकी गंभीरता का आपको अहसास है? कानून के मुताबिक ये अपराध है। मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए।
रिया ने आगे लिखा, 'मैं साइबर क्राइम सेल से मदद मांगते हुए इस मामले पर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध करती हूं।' पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है, 'अब बहुत हो गया है।' दरअसल रिया ने जो पोस्ट साझा किया है उसमें उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी दी गई है। हालांकि इस पोस्ट को लेकर भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा रिया को ट्रोल ही किया जा रहा है।
बता दें कि रिया ने 14 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट में लिखा था कि अभी भी अपनी भावनाओं का सामना करने के लिए संघर्ष कर रही हूं। अपने पोस्ट में रिया ने सुशांत को याद करते हुए लिखा कि आप ही वो हैं, जिन्होंने मुझे प्यार में विश्वास करना सिखाया। बता दें कि सुशांत ने बीती 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on