बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले आज भी उन्हें याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत की कथित आत्महत्या की सीबीआई से जांच कराने की मांग की जा रही है। इन सबके बीच सबसे ज्यादा सुशांत को उनका परिवार याद कर रहा है। खासकर बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को बहुत याद करती हैं।
भाई को याद कर भावुक हुईं सुशांत सिंह राजपूत की बहन, लिखा- 'काश कि मैं तुम्हें सिर्फ एक बार...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत को याद कर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर भावुक हो जाती हैं। आए दिन वो अपने भाई को याद करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक बार फिर श्वेता ने सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
इस तस्वीर में श्वेता और सुशांत बहुत खुश नजर आ रहे हैं। सुशांत ने अपनी बहन को गले लगा रखा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए श्वेता ने एक भावुक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'काश कि मैं तुम्हें सिर्फ एक बार और गले लगा पाती।'
I wish I could hold you just one more time...
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
इससे पहले श्वेता ने सुशांत का एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनकी जिंदगी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत गिटार बजाते, किताब पढ़ते, हवाई जहाज चलाते और मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को साझा करते श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक भावुक कैप्शन भी लिखा था।। श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्ट में लिखा था, 'मेरा पसंदीदा सितारा, एक दर्द इतना अनमोल, इतना करीब है कि उसके लिए आप दुनिया के हर काम को छोड़ सकते हो। एक घाव इतना गहरा, इतना गंभीर कि आप कभी भी उसे साझा नहीं कर सकते हो'।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने बीती 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से फैंस सहित कई बॉलीवुड सितारे हैरान हो गए थे। वहीं उनकी मौत पर कई सितारों का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में भाई- भतीजावाद के शिकार थे। हालांकि मुंबई पुलिस उनकी मौत की हर तरह से जांच कर रही है।
कभी B ग्रेड फिल्मों की हीरोइन थीं मान्यता, संजय दत्त से की थी दूसरी शादी