फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: जानिए कौन हैं मोहन जोशी, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को स्पर्श उपचार के जरिए ठीक करने का किया था दावा

Mon, 24 Aug 2020 12:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 24 Aug 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Know About who is Mohan Joshi, who claimed to cure Sushant Singh through touch treatment[
मोहन जोशी, सुशांत और रिया - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। इस कड़ी में मुंबई से सटे ठाणे के निवासी मोहन जोशी ने कहा है कि उन्होंने सुशांत सिंह को अवसाद से ठीक किया था। जोशी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने सुशांत को स्पर्श उपचार के जरिए ठीक करने का दावा किया है। उनकी मानें तो 2019 में रिया चक्रवर्ती ने उन्हें बताया था कि सुशांत डिप्रेशन में थे। 



Sushant Singh Rajput Case: Know About who is Mohan Joshi, who claimed to cure Sushant Singh through touch treatment[
हील करते हुए मोहन जोशी - फोटो : ट्विटर

स्पर्श उपचार का दावा करने वाले मोहन जोशी ने कहा है कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें बुलाया था। वहीं पर उन्होंने सुशांत का स्पर्श उपचार किया था, जिसके बाद वे ठीक हो गए थे। इसके लिए रिया चक्रवर्ती ने उन्हें फोन किया था और ललित होटल के पीछे वॉटर स्टोन रिसॉर्ट में बुलाया था। वायरल वीडियो में जोशी कहते हैं कि मुझे रोगी के अवसादग्रस्त होने की जानकारी दी गई थी। मैं रिसॉर्ट में गया था, जहां 25 मिनट तक स्पर्श उपचार किया।बतौर जोशी, 2019 में रिया चक्रवर्ती ने उन्हें बताया था कि सुशांत डिप्रेशन में थे।

Sushant Singh Rajput Case: Know About who is Mohan Joshi, who claimed to cure Sushant Singh through touch treatment[
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा, दूसरे दिन फोन आया और बताया गया कि सुशांत बहुत दिन के बाद हंसे। उसी दौरान उन्हें दिल्ली से एक कैंसर मरीज के लिए दिल्ली जाना था। जोशी ने कहा था कि अगर उन्हें आना है तो वे ठाणे आएं। लेकिन वह ठाणे नहीं आए। उसके बाद मेरा सुशांत से कोई संपर्क नहीं हुआ। अब मोहन जोशी के दावे में कितनी सच्चाई है यह तो समय ही बताएगा। जोशी के मुताबिक, सुशांत से मुलाकात के बाद उन्होंने उन्हें (सुशांत) डिप्रेशन में पाया था। उन्होंने उनका इलाज किया और अगले दिन उन्हें बताया गया कि वे 90 फीसदी ठीक हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Know About who is Mohan Joshi, who claimed to cure Sushant Singh through touch treatment[
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

आखिर कौन हैं मोहन जोशी
मोहन जोशी भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि योग के जरिए वह स्पर्श उपचार के क्षेत्र में आए। साल 1982 में उनके एक सहकर्मी को गैंगरीन हो गया था जिसे उन्होंने स्पर्श उपचार से ठीक किया था। यह उपचार वह नि:शुल्क करते हैं। इस उपचार में वो एक हाथ नाभि पर और एक हाथ पीछे पीठ की तरफ रखते हैं। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case: Know About who is Mohan Joshi, who claimed to cure Sushant Singh through touch treatment[
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

जोशी कहते हैं, 'मेरे हाथ से ऊर्जा निकलती है, जिससे रोगी स्वस्थ हो जाता है। इसके अलावा कपाल और सिर पर हाथ रखकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। स्पर्श उपचार में वे इससे ज्यादा कुछ नहीं करते। इस उपचार के लिए वे कोई विज्ञापन आदि नहीं करते। संभवतः सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने गूगल पर उन्हें खोजा था।' इससे पहले ऐसी खबर आई थी कि कोई तांत्रिक सुशांत के घर में पूजा- पाठ करता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता के पुराने स्टाफ ने पटना पुलिस की एसआईटी की पूछताछ में यह बात स्वीकार भी की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed