फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput Suicide Case: सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले की जांच पूरी, कुछ ही दिनों में पुलिस सौंपेगी अंतिम रिपोर्ट

Tue, 14 Jul 2020 10:40 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 14 Jul 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide case Investigation Completed Mumbai Police to finalise probe report soon
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में एक महीने तक जांच करने के बाद पुलिस अब अंतिम नतीजे पर पहुंच चुकी है। केस से जुड़े करीबी पुलिस सूत्रों ने मीडिया को जानकारी दी है कि सुशांत के मामले में हुई पूछताछों और चिकित्सकीय कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन पूरी कर ली है। और वह इस पूरे मामले की एक रिपोर्ट आने वाले 10 से 15 दिनों में पेश कर देंगे।



Sushant Singh Rajput Suicide case Investigation Completed Mumbai Police to finalise probe report soon
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को फॉरेंसिक टीम के शीर्ष पांच अफसरों ने इस केस पर बातचीत की है। इस बातचीत में यह सामने आया है कि वह अब जल्द ही इस केस की अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर देंगे। अगर इस मामले में कुछ और लोगों से पूछताछ करने की जरूरत महसूस होती है तो उन्हें पुलिस स्टेशन में बुलाया जाएगा। हालांकि, खबरें बताती है कि अब तक इस केस में पूछताछ करने के बाद और पूरी डॉक्टरी कार्रवाई के दौरान कोई संदिग्ध चीज सामने नहीं आई है।

Sushant Singh Rajput Suicide case Investigation Completed Mumbai Police to finalise probe report soon
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

ज्ञात है कि पिछले महीने (जून) की 14 तारीख को ही सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उस दिन से अब तक पुलिस लगभग तीन दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी बताती है कि उनकी मौत फांसी लगने के बाद सांस लेने में तकलीफ से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide case Investigation Completed Mumbai Police to finalise probe report soon
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : social media

इसके अलावा फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी किसी तरह का ड्रग्स या जहर खुरानी का कोई सबूत नहीं मिला है। इसी बीच सोशल मीडिया पर सुशांत के प्रशंसक शुरुआत से ही इस केस में सीबीआई की जांच की मांग कर रहे हैं। सिर्फ प्रशंसक ही नहीं राज्यसभा के सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी, अभिनेता शेखर सुमन और निर्देशक शेखर कपूर भी सुशांत के मामले की गहराई से जांच करने की वकालत कर चुके हैं।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Suicide case Investigation Completed Mumbai Police to finalise probe report soon
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके करीबियों ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले में 33 से अधिक लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फैंस सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed