फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सुशांत सिंह राजपूत की हालत के बारे में पहले से जानती थीं उनकी बहनें? नीतू के बाद प्रियंका सिंह की चैट्स आईं सामने

Tue, 01 Sep 2020 04:21 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 01 Sep 2020 04:21 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Whatsapp Chats With Sister Priyanka Singh Indicates That Family Knows About Actors Mental Health
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती,प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind/ @Tweet2Rhea

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला लगातार नए- नए मोड़ लेता जा रहा है। मामले को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी की चैट्स सामने आती रहती हैं। अब सुशांत की बहनों की भी व्हाट्सएप चैट्स सामने आ रही हैं, जिससे ये पता चल रहा है कि सुशांत की बहनों को दिवंगत अभिनेता की मानसिक स्थिति के बारे में सारी जानकारी थी। यहां तक कि 8 जून को उनकी बहन प्रियंका सिंह ने उन्हें कुछ दवाइयां भी सुझाई थीं।

Sushant Singh Rajput Whatsapp Chats With Sister Priyanka Singh Indicates That Family Knows About Actors Mental Health
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

अब तक सुशांत का परिवार यही कह रहा था कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन में होने के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। लेकिन अब कुछ दिन पहले सुशांत की बड़ी बहन नीतू सिंह की अभिनेता की मैनेजर श्रुति मोदी के साथ की कुछ चैट्स सामने आई थीं। जिसमें वो सुशांत के प्रिस्क्रिप्शन और उनकी दवाइयों को लेकर बात कर रही थीं। अब ऐसी ही कुछ चैट्स सुशांत की बहन प्रियंका सिंह के साथ की भी सामने आई हैं।

Sushant Singh Rajput Whatsapp Chats With Sister Priyanka Singh Indicates That Family Knows About Actors Mental Health
सुशांत सिंह राजपूत, प्रियंका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इन चैट्स में प्रियंका, सुशांत को कुछ दवाइयां लेने का सुझाव दे रही थीं। साथ ही उन्होंने सुशांत को दिल्ली से ही एक डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन भी दिया था। वायरल चैट्स में प्रियंका सुशांत से कहती हैं, 'पहले एक हफ्ते तक Librium लो फिर नाश्ते के बाद रोजाना एक बार Nexito 10 mg लो। Lonazep साथ में रखो जब भी एंजाइटी अटैक आए ले लेना।' इसके जवाब में सुशांत कहते हैं, 'ओके सोनू दी। कोई भी इन दवाइयों को प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं देगा। इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं, 'मुझे देखने दो अगर मैं मैनेज कर सकूं तो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Whatsapp Chats With Sister Priyanka Singh Indicates That Family Knows About Actors Mental Health
प्रियंका सिंह - फोटो : twitter: @withoutthemind

इसके बाद प्रियंका, सुशांत को एक वॉयस कॉल करती हैं जिसका वो जवाब नहीं देते। जिसके बाद प्रियंका कुछ मैसेजेस करती हैं जिसमें वो लिखती हैं, 'बाबू मुझे फोन करो। मुझे प्रिस्क्रिप्शन भेजनी है। मेरी दोस्त एक जानी मानी डॉक्टर है जो तुम्हें मुंबई के बेस्ट डॉक्टर्स से कनेक्ट कर सकती है। सब कॉन्फिडेंशियल है। इसलिए परेशान मत होना। बस कॉल करो।' इन मैसेजेस के साथ उन्होंने एक अटेचमेंट भी भेजा। आगे प्रियंका लिखती हैं, 'बाबू ये प्रिस्क्रिप्शन है। ये दिल्ली से है लेकिन इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए। अगर कुछ हुआ हो तो इसे ऑनलाइन कंसलटेशन बता सकते हैं।' इसके जवाब में सुशांत कहते हैं 'ओके, थैंक्यू सो मच सोना दी'।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Whatsapp Chats With Sister Priyanka Singh Indicates That Family Knows About Actors Mental Health
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सामने आईं इन चैट्स को देखकर तो यही लगता है कि सुशांत की बहनों को उनकी बीमारी के बारे में पता था। हालांकि उनके परिवार की तरफ से इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा गया है। बता दें कि रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने हाल ही में इन्हीं चैट्स का हवाला दिया है और कहा है कि रिया नहीं चाहती थीं कि सुशांत उनकी बहन की बताई हुई दवाई लें। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सुशांत ने रिया को अपने घर से जाने के लिए कह दिया।

पढ़ें: तो इस वजह से रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा था सुशांत सिंह राजपूत का घर, अभिनेत्री के वकील ने किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed