फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सद्गुरु पर फूटा सुशांत सिंह का गुस्सा, कहा- 'आपके साथ बिताए दो दिन जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव'

Fri, 17 Jan 2020 11:26 AM IST
shrilata biswas अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 17 Jan 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
sushant singh slams spiritual leader Sadhguru told about his worst experience
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह इन दिनों अपने काम के कारण नहीं बल्कि निजी जिंदगी के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने सीएए का पुरजोर तरीके से विरोध किया था साथ ही वह जामिया में हुई हिंसा के विरोध में छात्रों के साथ खड़े नजर आए। अब उन्होंने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु पर निशाना साधा है।

sushant singh slams spiritual leader Sadhguru told about his worst experience
Sushant Singh - फोटो : amar ujala, mumbai

दरअसल सद्गुरु ने एक ट्वीट के जरिए अपने अगले योगा और अध्यात्म प्रोग्राम के प्रमोशन वीडियो में सुशांत सिंह की तस्वीर बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल की थी। बस सुशांत को यह बात पसंद नहीं आई और वह ट्विटर पर ही भड़क गए। 

sushant singh slams spiritual leader Sadhguru told about his worst experience
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय सद्गुरु, क्या मैंने आपको इसकी अनुमति दी थी? फिर भी अगर आप मेरी यह तस्वीर इस्तेमाल करना ही चाहते हैं तो कृपया मेरे अनुभव को भी साझा करिए, जो मैंने और मेरी पत्नी ने आपके आध्यात्मिक प्रोग्राम में आपको दिया था। वह हमारे जीवन का सबसे बुरा अनुभव था लेकिन उन दो दिनों में जो आपने छह जोड़ी कपड़े बदले थे वह काफी शानदार थे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh slams spiritual leader Sadhguru told about his worst experience
kangana ranaut juhi sadguru - फोटो : kangana ranaut juhi sadguru varanasi

सुशांत के इस ट्वीट पर सद्गुरु की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। गौरतलब है कि सद्गुरु का अनुसरण करने वालों में हिंदी फिल्म जगत के भी कई बड़े सितारें शामिल हैं। जिनमें कंगना रनौत, जूही चावला, रणवीर सिंह जैसे सितारे शामिल हैं। 

विज्ञापन
sushant singh slams spiritual leader Sadhguru told about his worst experience
सुशांत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें सुशांत की तो पिछले दिनों वह जिस तरह से सीएए के खिलाफ और जामिया के छात्रों के समर्थन में आए थे उससे उन्हें लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद उन्हें 'सावधान इंडिया' से भी हाथ धोना पड़ा।   

एक हफ्ते में Chhapaak और Tanhaji ने कमा लिए इतने करोड़, जानें किसने मारी बाजी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed