सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन नए- नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी तरफ इस मामले की जांच दो केंद्रीय एजेंसियां सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। सुशांत की डेड बॉडी के पास मिस्ट्री गर्ल के देखे जाने के बाद हर तरफ ये सवाल उठ रहा था कि आखिर वह लड़की कौन थी।
Sushant Singh Rajput Case: जानिए कौन हैं सुशांत सिंह राजपूत केस से चर्चा में आई 'मिस्ट्री गर्ल', एक्टर से रहा है ये रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये मिस्ट्री गर्ल सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। राधिका पीआर एजेंसी थिंकइंक की सह संस्थापक हैं और वह सुशांत का पहले पीआर देखा करती थीं। राधिका से ज्यादा कुछ पूछताछ नहीं हुई है। लेकिन मुंबई पुलिस की अंदरूनी सियासत की खबर रखने वालों का कहना है कि सुशांत की जिंदगी में शुरू से लेकर उनके निधन के बाद तक जितने भी पीआरओ सक्रिय रहे हैं, वे सब किसी न किसी रूप में इस मामले से जुड़े हैं।
पहले ये कहा जा रहा था कि ये लड़की कोई और नहीं बल्कि रिया चक्रवर्ती की सहेली और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर हैं। लेकिन खुद शिबानी ने सामने आकर सच बताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'ये मैं नहीं हूं और ये सिमोन भी नहीं है। शक करने से पहले कृपया फैक्ट चैक कर लें। ये सुशांत सिंह राजपूत की पीआर पर्सन और असिस्टेंट राधिका निहलानी हैं। फेक न्यूज को फैलाना बंद करें। बहुत हो गया। मेरी खामोशी आपको इस बात की इजाजत नहीं देती है कि आप झूठ और घृणा ना फैलाएं।'
वायरल हो रहे वीडियो में ब्लू और सफेद रंग की स्ट्रिप्ड शर्ट पहने एक लड़की को मुंबई पुलिस की मौजूदगी में सुशांत के बिल्डिंग में घुसते हुए देखा गया। वीडियो के मुताबिक बाद में यह लड़की उस शख्स से कुछ बात करती है लेकिन जब वह व्यक्ति लौटता है तो उसके हाथ से वह काला बैग गायब नजर आता है।