अभिनेत्री सुष्मिता सेन हमेशा सच बोलने में विश्वास रखती हैं। फिर चाहे सवाल उनके करियर से जुड़ा हुआ हो या उनके निजी जीवन से। यही कारण है कि अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने की सच्चाई को भी खुलकर सामने रखा।
Sushmita Sen Breakup: सुष्मिता सेन ने रोहमन संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर प्यार पूरी तरह किया, तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा लगता है मैंने अपना जीवन बर्बाद कर लिया है - सुष्मिता
अभिनेत्री ने मीडिया को दिए साक्षात्कार के दौरान कहा कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं और मुझसे जुड़े हर व्यक्ति पर पब्लिक की नजर होती है। ये दोनों के लिए सही नहीं है। दोनों लोगों के लिए क्लोजर जरूरी है। ताकि वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकें। और हां, दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी। मेरी उम्र में, अगर मैं बैठकर उन खौफनाक चीजों के बारे में सोचने लगूं, तो ऐसा लगता है कि वास्तव में मैंने अपना जीवन बर्बाद कर लिया है।”
मैं हर चीज में अपना सौ फीसदी देने वालों में से हूं - सुष्मिता
मैं हर चीज में अपना 100 फीसदी देने वाली पर्सन हूं। जब मैं प्यार करती हूं, तो पूरी तरह करती हूं। इसलिए, जब अलग हो रही हूं, तो वो भी पूरी तरह होंगी। चाहे कारण जो भी हो, आपकी लाइफ का मतलब बंधन नहीं। सच्चाई को स्वीकारना चाहिए। ये आपको लोगों का दोस्त बने रहने और उनके लिए अच्छा करने या सोचने में मदद करती है। दुनिया को उस प्यार की जरूरत है।"
अभिनेत्री ने बताया- उनके लिए कैसा रहा ये साल
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर साझा करते हुए अभिनेत्री लिखती हैं, ‘किसी भी लड़की को कॉम्प्लीमेंट्स बहुत पसंद होता है और मैं इस मामले में बेहद खुशनसीब हूं, मेरी जिंदगी में कॉम्प्लीमेंट्स की कोई कमी नहीं रही। आप सभी लोगों मेरे जीवन का अहम हिस्सा हैं। जिंदगी के इस सफर के दौरान में मुझपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। साल 2021 उतार-चढ़ाव के साथ ही संतोषजनक रहा। जैसे-जैसे हम नय साल की तरफ बढ़ रहे हैं, मैं अपनी लाइफ में और ज्यादा फ्रेश फील कर रही हूं। मैं आप सभी से प्यार करती हूं। साल 2022 का इंतजार कर रही हूं। पॉजिटिव रहें, विश्वास रखें और खुश रहें।'
जल्द आने वाला है आर्या का तीसरा सीजन
सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो आर्या के अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन और आर्या 2 की सफलता के साथ सेन एक नए करियर के शिखर पर हैं। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि अब वे जल्दी आर्या के तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू करेंगी।