बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले कपल के बीच तलाक की खबरों के बाद वह दोनों ने रिश्तें को एक और मौका देने की कोशिश भी की थी, लेकिन दोनों के बीच के गिले-शिकवे दूर नहीं हो पाए और एक बार फिर से उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है। चारू ने राजीव सेन का घर छोड़ दिया तो वहीं राजीव सेन ने भी एक व्लॉग के जरिए उन्हें झूठा बताया है और लाइ डिटेक्टर टेस्ट को लेकर भी बात की है।
Rajeev Sen: सुष्मिता सेन के भाई करवाना चाहते हैं पत्नी का लाइ डिटेक्टर टेस्ट! बोले- मशीन झूठ नहीं बोलती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Sooraj Barjatya: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर जलवा दिखाएंगे सूरज बड़जात्या, तीन वेब सीरीज के साथ रखेंगे कदम
राजीव ने कहा कि वह यह जानकर शॉक्ड में हैं कि लोग उनके बारे में क्या बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मीडिया में नहीं जाने वाले हैं और न ही किसी पर इल्जाम लगाएंगे, बस उसका जवाब देंगे जो उनके बारे में कहा गया है। राजीव ने कहा कि मैंने कभी भी मीडिया को नहीं बुलाया क्योंकि जो भी हुआ वह पर्सनल लाइफ में हुआ है इसलिए उसके बारे में जानने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।
Urvashi Rautela: किसी लड़की के साथ ऐसा होता तो? विराट कोहली के कमरे का वीडियो वायरल होने पर भड़कीं उर्वशी
राजीव सेन ने अपने व्लॉग में ये भी कहा कि जो झूठ है, उन्हें उसका जवाब देना पड़ेगा, जो कुछ भी उनके बारे में कहा जा रहा है, उसका कोई आधार नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि आपको ये अजीब लग सकता है और बचकाना भी, लेकिन मेरा मानना है कि एक लाइ डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए...हर उस कपल के लिए जिनके बीच परेशानी है। जिससे सच बाहर आ सके, क्योंकि इंसान झूठ बोल सकता है। मशीन न तो किसी की तरफदारी करेगी और न ही झूठ बोलेगी।
KRK: 'पीछे से कोई और खेल गया'...ऐसा कहकर केआरके ने क्यों मांगी सलमान-शाहरुख से माफी? समझिए पूरा मामला
इसके साथ ही राजीव ने अपनी बेटी के लिए भी चिंता जाहिर की। उन्होंने वीडियो में कहा कि मैं चाहता हूं मेरी बेटी खुश रहे, फिर चाहे वो मेरे साथ रहे या चारू के। इसके साथ ही राजीव ने कहा कि बेटी जियाना की सेफ्टी ही उनके लिए सबसे बड़ी प्रायोरिटी है और वह उसकी परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
Indira Gandhi Shelved: विद्या बालन अब नहीं बनेंगी इंदिरा गांधी, बायोपिक में दर्शकों की घटती दिलचस्पी बड़ी वजह