बॉलीवुड की लंबी हाइट की दमदार अभिनेत्री सुष्मिता सेन बीते काफी समय से अपनी निजी जिंदगी के चलते सुर्खियों में थीं। कभी अपने रिश्तों को लेकर तो कभी अपनी सेहत के लिए सुष्मिता आए दिन इंटरनेट पर छाई रहती हैं। पिछले दिनों दिल के दौरे से उभरने के बाद अभिनेत्री अपनी जिंदगी वापस पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसा करने के लिए सुष्मिता ने बीते दिनों 'ताली' की डबिंग शुरू कर वापस अपना काम शुरू कर दिया था। अब खबर आ रही है कि सुष्मिता ने वेब सीरीज की डबिंग को पूरा कर लिया है, जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके दी है।
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने पूरी की 'ताली' की डबिंग, स्टूडियो से तस्वीर साझा कर टीम का जाताया आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों सुष्मिता सेन के डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद से ही खबरे आ रही थीं कि अभिनेत्री ने अपनी आगामी वेब सीरीज 'ताली' की डबिंग शुरू कर दी है। सुष्मिता के लेटेस्ट पोस्ट ने इन सभी खबरों को सही साबित कर दिया है। दरअसल, हाल ही में सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डबिंग स्टूडियो से एक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने 'ताली' की डबिंग पूरी कर ली है। इस तस्वीर में सुष्मिता के साथ बाकी टीम भी नजर आ रही है।
Anushka Sharma: अनुष्का को करना पड़ा सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट की नाराजगी का सामना, कोर्ट ने खारिज की दलील
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर डबिंग स्टूडियो के अंदर की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सुष्मिता 'ताली' की टीम के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'आखिरकार, हमारी वेब सीरीज ताली के लिए डबिंग और प्रोमो शूट पूरा हो गया। इस खूबसूरत टीम को बहुत याद किया जाएगा … यह एक भावपूर्ण यात्रा रही है !!!' इतना सब लिखने के साथ ही सुष्मिता ने 'ताली' में अपने सह-कलाकारों और निर्देशक के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने उन्हें टैग करते हुए लिखा, 'आई लव यू दोस्तों, दुग्गा दुग्गा'।
'ताली' एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसका एलान पिछले साल किया गया था। इस सीरीज से सुष्मिता का लुक पहले ही रिवील हो चुका है। फर्स्ट पोस्टर में अभिनेत्री बड़ी लाल बिंदी लगाकर ताली बजाती नजर आई थीं। बता दें कि 'ताली' का निर्देशन रवि जाधव कर रहे हैं। यह सीरीज ट्रांसजेंडर श्री गौरी सावंत की जिंदगी पर आधारित है और सुष्मिता इसमें उन्हीं का किरदार निभाती नजर आएंगी।
आपको बता दें कि पिछले दिनों सुष्मिता सेन को दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने दो मार्च को एक पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी साझा की थी। सुष्मिता ने अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'अपने दिल को खुश रखें। जब भी मेरी जरूरत है, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं। यह शब्द मेरे पिता के हैं।' इसके बाद एक्ट्रेस ने हार्ट अटैक की बात बताई और कहा कि उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है और स्टंट लगा है। हालांकि, वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और काम पर लौट आई हैं।
Rakhi Sawant: मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक उड़ाना राखी सावंत को पड़ा भारी, ट्रोल कर नेटिजन्स ने किए तीखे सवाल