फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lalit Sushmita Relationship: ललित मोदी संग सुष्मिता के रिश्ते पर पिता शुबीर सेन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऐसा कुछ होता तो…

Sat, 16 Jul 2022 04:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Jul 2022 04:08 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Sushmita sen father shubeer sen reacts on her relationship with lalit modi said she told nothing about her relation
सुष्मिता सेन,ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, बीते गुरुवार को मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए यह एलान किया था कि वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से हर कोई हैरान रह गया। तब से लेकर अब तक सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरें तेजी से वारयल हो रही है। इस पूरी खबर पर लगभग सभी की प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में अब सुष्मिता सेन के पिता ने भी इस पर रिएक्ट किया है। 

Sushmita sen father shubeer sen reacts on her relationship with lalit modi said she told nothing about her relation
सुष्मिता सेन और ललित मोदी की दिलचस्प कहानियां - फोटो : Twitter @LalitKModi

सुष्मिता के रिलेशन की खबर पर जहां उनके भाई राजीव सेन ने हैरानी जताई थी तो वहीं अब उनके पिता शुबीर सेन ने भी यह बताया कि अभिनेत्री के इस रिश्ते के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। मीडिया से बात करते हुए शुबीर ने कहा कि मीडिया में ललित मोदी के ट्वीट के बारे में खबरें सामने आने के बाद उन्हें सुष्मिता के रिलेशनशिप के बारे में पता चला। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया उनकी बेटी ने अब तक इस बारे में कोई बात नहीं की है। 

Sushmita sen father shubeer sen reacts on her relationship with lalit modi said she told nothing about her relation
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान शुबीर ने कहा, "मुझे इस बारे में कोई जानकारी या सूचना नहीं है। मैंने मेरी बेटी से शुक्रवार सुबह ही बात की थी, लेकिन उसने इस बारे में मुझे कुछ भी नहीं बताया। मुझे मीडिया के लोगों से ही ललित मोदी के ट्वीट के बारे में जानकारी मिली। चूंकि मुझे इस बारे में थोड़ी भी जानकारी नहीं है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।" उन्होंने आगे यह भी कहा कि रिलेशनशिप में होना मेरी बेटी की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव है और अगर ऐसा कुछ होता तो सुष्मिता उन्हें जरूर बताती। लेकिन अभी तक तो उन्होंने ललित मोदी के बारे में उनसे कुछ भी नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita sen father shubeer sen reacts on her relationship with lalit modi said she told nothing about her relation
ललित मोदी और सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले एक्ट्रेस के भाई राजीव सेन ने भी यह बात स्वीकारी थी उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इसके विपरीत ललित मोदी के बेटे रुचिर का इस पूरे मामले पर अलग ही विचार है। उन्होंने स्वीकारा कि उनके परिवार को सुष्मिता और ललित के रिलेशनशिप के बारे में जानकारी थी। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ललित मोदी ने एक ट्वीट कर सुष्मिता सेन को बेटरहाफ कहा था, जिसके बाद दोनों की शादी खबरें वायरल होने लगी थी। हालांकि, बाद में मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में यब साफ किया था कि फिलहाल दोनों डेट कर रहे हैं और एक दिन शादी जरूर करेंगे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed