फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Lalit Affair: सुष्मिता-ललित के अफेयर से घरवाले भी हैरान, जानें पिता-भाई और बेटे के मन की हर बात

Sat, 16 Jul 2022 06:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 16 Jul 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: All Reaction From IPL Former Chairman Post, Rohman Shawl, Rajeev Sen, Shubeer Sen, Ruchir Modi to Actress post
अपनी बेटियों के साथ सुष्मिता सेन, ललित मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी जल्द ही शादी करने वाले हैं। जी हां, ललित मोदी ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते का एलान किया था। दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने के बाद से ही दोनों के परिवार वालों और करीबियों के बयान सामने आ रहे हैं। कभी सुष्मिता सेन के भाई तो कभी ललित मोदी के बेटे इस पर बात कर रहे हैं। इस खबर में जानिए अब तक किसने क्या कहा...

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: All Reaction From IPL Former Chairman Post, Rohman Shawl, Rajeev Sen, Shubeer Sen, Ruchir Modi to Actress post
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

ललित मोदी का एलान
ललित मोदी ने पहला ट्वीट शाम 7 बजकर 44 मिनट पर किया, जिसमें सुष्मिता सेन को 'माय बेटरहाफ' बताया। जिसके बाद कयास लगाए गए कि दोनों ने शादी कर ली है। इसके 42 मिनट बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा, ''साफ करना चाहता हूं कि अभी शादी नहीं हुई, सिर्फ एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे।'' बता दें कि सुष्मिता, रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद ललित मोदी को डेट कर रही हैं।  दरअसल, सुष्मिता 3 बार रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, लेकिन कभी बात शादी तक नहीं पहुंच सकी।

Sushmita Sen Lalit Modi Affair: All Reaction From IPL Former Chairman Post, Rohman Shawl, Rajeev Sen, Shubeer Sen, Ruchir Modi to Actress post
चारू असोपा और राजीव सेन बेबी - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता के भाई ने दिया रिएक्शन
ललित मोदी के एलान के बाद एक मीडिया हाउस ने सुष्मिता सेन के भाई और टीवी अभिनेता राजीव सेन से संपर्क किया। राजीव सेन ने कहा, “मैं सुखद आश्चर्यचकित हूं। मैं कुछ भी बोलने से पहले अपनी बहन से बात करना चाहूंगा। मुझे इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। मेरी बहन ने अब तक अपनी ओर से इस खबर की पुष्टि भी नहीं की है, इसलिए, मैं अभी इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: All Reaction From IPL Former Chairman Post, Rohman Shawl, Rajeev Sen, Shubeer Sen, Ruchir Modi to Actress post
सुष्मिता सेन - फोटो : social media

सुष ने ट्रोर्ल्स को दिया करारा जवाब 
ललित मोदी की पोस्ट के तकरीबन 21 घंटे बाद सुष्मिता सेन ने रिएक्ट करते हुए कहा, मैं एक खुश जगह पर हूं !!! न ही शादी हुई है... न कोई अंगूठी ... बिना शर्त प्यार से घिरी हुई हूं !!" सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, "पर्याप्त स्पष्टीकरण दे चुकी हूं...अब वापस काम पर फोकस करना है!! मेरी खुशी में हमेशा साथ देने के लिए धन्यवाद ... और जो साथ नहीं देते हैं उनके लिए ... वैसे भी 'आपका इससे कोई लेना देना नहीं है' !!! मैं आप लोगों से प्यार करती हूं!!!"

विज्ञापन
Sushmita Sen Lalit Modi Affair: All Reaction From IPL Former Chairman Post, Rohman Shawl, Rajeev Sen, Shubeer Sen, Ruchir Modi to Actress post
रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने शेयर की पोस्ट 
इन सबके बीच सुष्मिता सेन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा, किसी पर हंसने से सुकून मिल जाये तो हंस लेना, क्योंकि परेशान वो नहीं तुम हो। यानि रोहमन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ ललित को देखकर दुखी नहीं हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed