फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- कचरे की सफाई...

Fri, 12 Aug 2022 12:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 12 Aug 2022 12:30 PM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen: Opens about her relationship with lalit modi and spoke about social media cleaning done by her
सुष्मिता सेन - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन पिछले काफी दिनों से अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नाम आए दिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक उछलता रहता है। भारत में भगौड़े के नाम से मशहूर ललित मोदी ने जब से अभिनेत्री के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है, तभी से दोनों का नाम सोशल मीडिया पर आए दिन उछलता रहता है। सुष्मिता सेन को भी इसके कारण बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। नेटिजन्स उनके रिश्ते से लेकर उनके कैरेक्टर तक पर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अभिनेत्री की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी भी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक सुष्मिता की तरफ से अपने रिश्ते पर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। पिछले काफी समय से यह सब झेल रहीं सुष्मिता ने आज पहली बार लाइव आकर ट्रोल्स को जमकर लताड़ा है।        

Sushmita Sen: Opens about her relationship with lalit modi and spoke about social media cleaning done by her
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

आईपीएल के जनक और पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी से नाम जुड़ने के बाद आज पहली बार सुष्मिता सेन लाइव आई थीं। इस लाइव में अभिनेत्री ने ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि अब उनके सिर से पानी ऊपर जा चुका है। पिछले काफी समय से उनके चुप रहने का मतलब यह नहीं है कि वह कमजोर हैं या ट्रोल्स को जवाब नहीं दे सकती हैं। आज पहली बार ललित मोदी के साथ अफेयर की चर्चा के बाद सुष्मिता ने खुलकर बात की और बताया की सोशल मीडिया उनका घर है। वह बोलीं, 'सोशल मीडिया एक बहुत प्यारी और खुशहाल जगह है, जहां लोग अपनी तस्वीरों के माध्यम से अपनी जिंदगी और लोगों के साथ साझा करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इसे गंदा करना चाहते हैं। पर वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं हैं।  यह सोशल मीडिया मेरा घर है और मुझे पिछले कुछ हफ्तों में अपने इस घर की सफाई करके बहुत अच्छा लगा। इसीलिए इस घर को साफ करना जरूरी है और यहां जो कचरा हो गया है उसे हटाना भी जरूरी है।'  

Sushmita Sen: Opens about her relationship with lalit modi and spoke about social media cleaning done by her
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने प्यार-प्यार में बहुत कुछ कह डाला, जिससे साफ पता लग रहा था कि पिछले दिनों हुई घटनाओं ने उन्हें बहुत आहत किया है। वह बोलीं की मैं इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बोलती क्योंकि मुझे लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन लगातार मेरे खिलाफ बोला जा रहा है, मुझे ट्रोल किया जा रहा है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना बहुत जरूरी हो गया है। सुष्मिता ने कहा, ' जिसे जो सोचना है, जो बोलना है बोलता रहे सबकी अपनी सोच है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।'  इसके बाद उन्होंने फैंस  के सवालों का जवाब दिया और चली गईं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen: Opens about her relationship with lalit modi and spoke about social media cleaning done by her
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सुष्मिता सेन आए दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहती हैं, बीते दिन अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लेबनान के मशहूर लेखक खलील गिबरान की एक कविता शेयर की थी। इस कविता को साझा करते हुए सुष्मिता ने लिखा, 'डर से साहस की यात्रा....कहीं गुम हो जाने के डर से हिम्मतवाला बनने तक।' इतना ही नहीं इसके अलावा कुछ दिनों पहले वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ अपनी मां की बर्थडे पार्टी में मस्ती करते हुए भी स्पॉट की गईं थीं। तब भी ट्रोल्स ने उनपर तरह तरह के सवाल उठाए थे। आज अभिनेत्री ने इस तरह से लाइव आकर अपनी बात रखकर है, ट्रोल्स को आढ़े हाथों लिया है। अब देखन यह होगा कि इस लाइव का सोशल मीडिया यूजर्स पर क्या असर पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed