खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने मिस यूनिवर्स बनने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। सुष्मिता सेन की बेटी रेने भी उनकी तरह ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। रेने बॉलीवुड में कदम चुकी हैं लेकिन फिल्मों में आने से पहले ही सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं थी। रेने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं या कोई सवाल करती हैं तो उनके फैंस फौरन उन्हें जवाब देते हैं। हाल ही में रेने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से लोगों से कुछ भी पूछने को कहा। बस फिर क्या था रेने के लिए सवालों की बाढ़ आ गई। इसमें से कुछ सवालों के जवाब देते हुए रिनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि रेने सेन ने और क्या कहा है।
सवाल जवाब: फैंस ने पूछा- ब्वॉयफ्रेंड है क्या? सुष्मिता सेन की बेटी रेने सेन ने दिया दिलचस्प जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 May 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन