सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: सुष्मिता ने भाई-भाभी के तलाक के बीच भतीजी को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 02 Nov 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Sushmita Sen shares emotional note for niece Ziana on her birthday amid brother Rajeev Sen Charu Asopa divorce
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा के बीच इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अपने तलाक की वजह से राजीव और चारू सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, हाल ही में दोनों की बेटी जियाना एक साल की हो गई है। सुष्मिता सेन ने भतीजी के पहले जन्मदिन के मौके पर जियाना के साथ अपनी प्यारी की तस्वीर शेयर की और खूबसूरत नोट लिखा है। भाई और भाभी के टूटते रिश्ते के बीच सुष्मिता सेन का यह पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है।
Sushmita Sen shares emotional note for niece Ziana on her birthday amid brother Rajeev Sen Charu Asopa divorce
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता सेन ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'उस मजबूत और रहस्यमय फीनिक्स को देखो! यह एक वजह से स्कॉर्पियो राशि में पैदा हुई है। आशा करती हूं कि तुम हमेशा उठो और शासन करो। पहला जन्मदिन मुबारक हो जियाना। भगवान तुम्हें हमेशा अपना आशीर्वाद दे। हमारी जिंदगी में आने के लिए शुक्रिया।' इसके साथ सुष्मिता ने लिखा, 'बुआ की जान।' तस्वीर में सुष्मिता ने जियाना को आइने के सामने लेकर खड़ी हैं और एकदम कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं।

Shahrukh Khan: बर्थडे से एक दिन पहले शाहरुख को लगा झटका, ट्रैफिक पुलिस ने उठाई किंग खान की कार

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

Sushmita Sen shares emotional note for niece Ziana on her birthday amid brother Rajeev Sen Charu Asopa divorce
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

सुष्मिता ने राजीव और चारू को भी इस पोस्ट में टैग किया है। जिस पर जवाब देते हुए चारू ने रेड हार्ट कमेंट्स किए हैं। इसके अलावा फैंस भी कमेंट कर जियाना को बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर राजीव और चारू की शादी को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। दोनों ने गणे चतुर्थी के मौके पर अपनी शादी को दूसरा मौका दिया था। वहीं, अब दोनों ने फिर अलग होने का फैसला कर लिया है।

KRK: केआरके ने खुद को बताया शाहरुख खान से भी बड़ा मूवी स्टार, भड़के यूजर बोले- आप SRK की जूती के बराबर भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushmita Sen shares emotional note for niece Ziana on her birthday amid brother Rajeev Sen Charu Asopa divorce
चारू असोपा और राजीव सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन कुछ समय बाद से ही दोनों के तलाक की खबरें सामने आने लगी थीं। कुछ महीने पहले दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया और हाल ही में अपनी बेटी के लिए साथ रहने का फैसला किया था। वहीं, अब दोनों एक दूसरे को लेकर आए दिन चौंकाने वाले खुलासा कर रहे हैं। एक और राजीव चारू को झूठा बता रहे हैं, तो चारू का कहना है कि राजीव ने उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान धोखा दिया है।

Sherlyn Chopra: खत्म नहीं हो रही राखी और शर्लिन की जुबानी जंग, अभिनेत्री ने ड्रामा क्वीन को बताया 'गंजा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed