बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान आज तक किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उनका पूरा परिवार फिल्मी दुनिया से संबंध रखता है बावजूद इसके सुजैन खान कभी भी किसी फिल्मी की अभिनेत्री के तौर नजर नहीं आई हैं। सुजैन खान अपना जन्मदिन 26 अक्तूबर को मनाती हैं। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं।
मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं सुजैन खान, जानें ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी से जुड़ी अहम बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजैन खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। अभिनेत्री न होने के बावजूद वह अपने ग्लैमरस लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फोलोइंग किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। सुजैन खान का जन्म 26 अक्तूबर 1978 को मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। वहीं अभिनेता जायेद खान,सुजैन के भाई हैं।
सुजैन खान ने इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में की थी। इसके बाद सुजैन खान ने लंबे समय तक कई मशहूर ब्रांड और ई-कॉमर्स कंपनी के लिए काम किया था। सुजैन खान अपनी निजी जिदंगी की वजह से काफी चर्चा में रही हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ अपने रिश्ते और तलाक की वजह से काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं।
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से साल 2000 में शादी की थी। शादी से पहले इन दोनों ने करीब चार सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के बाद सुजैन खान और ऋतिक रोशन के बीच रिश्ते खराब होने की खबरें आने लगी थीं। मीडिया में इस तरह की भी खबरें आई थीं कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन का रिश्ता अभिनेत्री कंगना रणौत और अभिनेता अर्जुन रामपाल की वजह से खराब हुआ था।
हालांकि इन चारों में से कभी भी किसी ने भी इस बात को खुलकर मीडिया के सामने नहीं कहा। हालांकि कंगना ने ऋतिक को लेकर कई बयानबाजी कीं। लंबे समय तक रिश्ता चलाने के बाद सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला था। इन दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया था। सुजैन खान और ऋतिक रोशन के दो बेटे भी हैं। खास बात यह है कि ऋतिक रोशन से तलाक होने के बाद भी सुजैन खान अब भी उनके घर पर आना-जाना करती रहती हैं और दोनों मिलकर अपने बच्चों का ख्यल रखते हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान की इस बात का रुबीना ने माना बुरा, कर रही हैं अपमानित महसूस