फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक और सुजैन को फिर से साथ देखना चाहते हैं संजय खान, दोनों के रिश्ते पर दिया ये बयान

Mon, 05 Nov 2018 11:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Nov 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
Sussanne Khan father Sanjay Khan wants they get back together
Sanjay Khan

बॉलीवुड में अगर परफेक्ट कपल की बात की जाती थी तो शाहरुख-गौरी के बाद ऋतिक रोशन और सुजैन खान का नाम आता था। दोनों एक समय तक बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक थे लेकिन उनके अचानक अलग होने की खबर ने सबको चौंका दिया। साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

Sussanne Khan father Sanjay Khan wants they get back together
Sussanne Khan

हालांकि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन अपने बच्चों के साथ कभी वैकेशन, कभी मूवी डेट तो कभी डिनर डेट पर देखे जाते रहे। ऐसी खबरें भी आई थी कि हो सकता है दोनो फिर से शादी कर लें। अब इस खबर पर सुजैन खान के पिता संजय खान का बयान सामने आया है।

Sussanne Khan father Sanjay Khan wants they get back together
Hrithik Roshan

संजय खान का कहना है कि वो सच में चाहते है कि दोनों एक साथ फिर से आ जाएं। इसका मतलब ये है कि अभी कुछ ऐसा नहीं हुआ है कि दोनों परिवारों के बीच किसी तरह की दरार आई हो। बता दें संजय खान ने हाल ही में अपनी आत्मकथा लांच की है। जिसका नाम है 'द मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne Khan father Sanjay Khan wants they get back together
Hrithik Roshan

बता दें ऋतिक और सुजैन के दूर जाने में कंगना रनौत को लेकर हुए विवाद का बड़ा हाथ था। कंगना ने जब मीडिया में ऋतिक की ई मेल्स लीक करनी शुरू की तो सबसे पहले सुजैन ही ऋतिक के समर्थन में आई थीं। इतना ही नहीं 14 साल चले इस रिश्ते के टूटने की वजह सुजैन और अर्जुन रामपाल का कथित अफेयर बता जा रहा था। हालांकि ये सभी खबरें महज अफवाहें निकली।

विज्ञापन
Sussanne Khan father Sanjay Khan wants they get back together
super 30 - फोटो : अमर उजाला
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' में नजर आने वाले हैं। ऋतिक पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे हैं विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के एनजीई प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत, ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed