फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते और चर्चे: एक बार फिर अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं सुजैन खान, अफेयर की खबरों ने पकड़ा तूल

Sat, 31 Jul 2021 02:56 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 31 Jul 2021 02:56 PM IST
विज्ञापन
Sussanne Khan Partying with Friends and Got Cosy with Rumoured Boyfriend Arslan Goni See Photos
सुजैन खान, अर्सलान गोनी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों के तलाक के बाद खबरें तो यहां तक भी आई थीं कि ऋतिक और सुजैन फिर से एक हो सकते हैं लेकिन गॉसिप के गलियारों में अब सुजैन और अर्सलान को लेकर काफी खबरें चर्चा में रहती हैं। सुजैन खुद भी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर सुजैन अपने कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं जो फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। ऐसे में सुजैन खान ने एक बार फिर दोस्तों के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी भी नजर आ रहे हैं। दोनों को साथ देख एक बार फिर अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया है।

Sussanne Khan Partying with Friends and Got Cosy with Rumoured Boyfriend Arslan Goni See Photos
दोस्तों के साथ सुजैन खान - फोटो : Instagram

दरअसल, सुजैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो चर्चा में आ गई हैं। तस्वीरों में उनके साथ उनके कई दोस्त नजर आ रहे हैं जिनमें एकता कपूर, रिधि डोगरा सहित अन्य दोस्त भी हैं। वहीं अर्सलान गोनी भी नजर आ रहे हैं और उन्हें देख एक बार फिर अफेयर की अफवाहों को हवा मिल गई है।

Sussanne Khan Partying with Friends and Got Cosy with Rumoured Boyfriend Arslan Goni See Photos
अर्सलान गोनी, सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। सुजैन और अर्सलान की मुलाकात कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए हुए थी जो टीवी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच नजदीकियां कुछ वक्त पहले बढ़ी हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne Khan Partying with Friends and Got Cosy with Rumoured Boyfriend Arslan Goni See Photos
सुजैन खान, अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

अर्सलान और सुजैन टीवी इंडस्ट्री के कॉमन दोस्तों के साथ हैंगआउट करते हैं। दोनों कई बार साथ में घूमते हुए नजर आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2017 में अर्सलान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं सुजैन एक जानी मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने 'द चारकोल प्रोजेक्ट' नाम का अपना एक इंटीरियर डिजाइन स्टूडियो भी बनाया है।

विज्ञापन
Sussanne Khan Partying with Friends and Got Cosy with Rumoured Boyfriend Arslan Goni See Photos
ऋतिक रोशन और सुजैन खान - फोटो : instagram

सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी। लेकिन रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। ऋतिक के हर मुश्किल घड़ी में सुजैन उनके साथ खड़ी नजर आती हैं। लॉकडाउन के दौरान भी सुजैन लंबे समय तक ऋतिक के परिवार के साथ ही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed