फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर पूर्व पत्नी सुजैन ने कही यह बात, 8 साल पहले टूट गई थी 14 साल की शादी

Mon, 10 Jan 2022 12:42 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 10 Jan 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Sussanne wishes Hrithik on his birthday calls him the best dad ever
ऋतिक रोशन और सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सोमवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म जगत की मशहूर हस्तियां ऋतिक रोशन को बर्थडे विश कर रही हैं। वहीं, अभिनेता ऋतिक के फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।



 

Sussanne wishes Hrithik on his birthday calls him the best dad ever
ऋतिक रोशन और सुजैन खान

पूर्व पत्नी सुजैन ने ऋतिक को बताया- सबसे अच्छा पिता
ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए अब तक का सबसे अच्छा पिता बताया है। सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए  लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे। आप एक अद्भुत पिता हैं .. रे और रिज बहुत भाग्यशाली हैं कि आप उनके जैसे हैं .. आपकी सभी सपने और इच्छाएं आज पूरी हों और हमेशा बड़े गले लगाएं! इसके साथ ही उन्होंने  #फादरसॉन्गल्स हैशटैग भी लगाया।

 

Sussanne wishes Hrithik on his birthday calls him the best dad ever
ऋतिक और सुजैन

इस वीडियो में हैशटैग #BestDadEver के साथ ऋतिक और उनके बेटों ऋदान और ऋहान की कई तस्वीरें हैं। वीडियो में समुद्र तट के पास चिल करते हुए अपने बेटों के साथ नाचते हुए ऋतिक की तस्वीरें भी हैं। एक फोटों में ऋतिक और उनके बच्चों ने 'लाइक फादर' और 'लाइक सन' की टी-शर्ट पहन रखी है। इस वीडियो के नीचे ऋतिक के कई फैंस ने कमेंट कर रहे हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sussanne wishes Hrithik on his birthday calls him the best dad ever
ऋतिक और सुजैन

ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को आठ साल हो गये हैं। एक वक्त में दोनों को इंडस्ट्री का बेस्ट कपल माना जाता था। दोनों की कमेस्टी भी लोगों को खूब पसंद आती थी। ऋतिक ने सुजैन से अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के तुरंत बाद साल 2000 में शादी कर ली थी। ऋतिक रोशन बचपन से ही सुजैन खान को जानते थे। पहली नजर में ही उन्हें दिल दे बैठे थे।

विज्ञापन
Sussanne wishes Hrithik on his birthday calls him the best dad ever
ऋतिक और सुजैन

ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने 20 दिसंबर 2000 में बंगलूरू में धूमधाम से शादी की थी। साल 2013 में ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की फिल्म कृष 3 रिलीज हुई थी। इस वक्त ही ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनने लगी थी। इसी साल सुजैन खान ने ऋतिक रोशन से अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2013 में ही दोनों ने अलग होने की घोषणा की और साल 2014 में तलाक ले लिया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed