फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचान रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर सक्रिय रहती हैं और अपने विचारों को लेकर खुलेआम बोलती नजर आती हैं। इस बार स्वरा ने फिल्ममेकर अशोक पंडित पर हमला बोला है। दरअसल, अशोक ने अभिनेत्री के फोटो पर कमेंट किया था जिसपर वह जवाब दिए बिना नहीं रहीं।
स्वरा भास्कर को ट्रोल कर बुरा फंसा ये फिल्ममेकर, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि 18 मई को स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया था। फोटो में वह एक भगवा रंग की चुनरी ओढ़े हुए दिख रही थीं। इस फोटो पर 19 मई को फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा ' भगवा रंग में स्वरा की घर वापसी, अभी तो एक्जिट पोल 2019 का ही रिजल्ट आया है, आगे देखिए होता है क्या।'
In a candid chat, @ReallySwara talks about campaigning, films and more https://t.co/nkqAKpapLw
अशोक पंडित के ट्वीट पर फिर स्वरा ने भी जोरदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा 'श्रीमान पंडित - मैं आपसे पूरे आदर के साथ और जिस आदर के आप हकदार नहीं हैं, वो भी आपको देते हुए ये कहना चाहती हूँ कि आप या आपके गोडसे प्रेमी मित्रों का भगवा पर एकाधिकार नहीं है| आपके दिलों में मौजूद नफरत को छुपाने के लिए आप इस भगवा का चाहे कितना ही दुरुपयोग क्यों ना कर लें| आप इस सच से कभी भाग नहीं पाएंगे कि आम हिन्दू आपकी इस नफरत की राजनीति से घृणा करता है| इस सच का सामना कीजिए!! '
Mr. Pandit. With due & more respect than u deserve neither u nor ur terror apologist Godse loving friends own the colour saffron, how much ever u May try to misuse it to hide ur hate. U can’t deal with the fact that practising Hindus call out ur bullshit hate politics. Face it! https://t.co/MVlci1y9wJ
बता दें कि अभिनेत्री के विचार बीजेपी विरोधी माने जाते हैं जिसके चलते अशोक ने उन्हें घेरा था। यह पहली बार नहीं जब स्वरा ने इस तरह चर्चा में आई हो। बता दें कि बीते महीने उन्होंने कन्हैया कुमार को सपोर्ट किया था जिसके चलते वह बीजेपी के निशाने पर आ गई थीं।
अगर अभिनेत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि पिछली बार उन्हें बीते वर्ष 2018 में फिल्म वीरे दी वेडिंग में देखा गया था। फिल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान और सोनम कपूर भी मुख्य भूमिका में थीं।